फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UNGA: जेलेंस्की की विश्व नेताओं से यूक्रेन के साथ खड़े होने की अपील, कहा- जंग रोकने लिए न तलाशें दूसरा रास्ता

Wed, 25 Sep 2024 10:48 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा कि, दो साल पहले उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए शांति फार्मूला के अलावा कोई विकल्प नहीं है। इसमें यूक्रेन से सभी रूसी सैनिकों के बाहर निकलने और युद्ध अपराधों के लिए जवाबदेही की मांग की गई है।
विज्ञापन
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार को दुनियाभर के नेताओं से आग्रह किया कि, वे उनके देश के साथ खड़े हों और रूस के साथ दो साल से अधिक समय से चल रहे युद्ध के दौरान 'न्यायपूर्ण शांति' के बजाय किसी दूसरे तरीके को तलाश ना करें। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की का यह बयान ऐसे समय में आया है, रूस के साथ युद्ध विराम के लिए पश्चिम समेत अन्य पक्षों की ओर से बातचीत करने का दबाव बनाया जा रहा है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा कि, दो साल पहले उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए शांति फार्मूला के अलावा कोई विकल्प नहीं है। इसमें यूक्रेन से सभी रूसी सैनिकों के बाहर निकलने और युद्ध अपराधों के लिए जवाबदेही की मांग की गई है।
 
'दुनिया को बांटे नहीं। एकजुट राष्ट्र बनिए'
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने जोर देकर कहा कि, शांति की तलाश के लिए कोई भी समानांतर या वैकल्पिक प्रयास वास्तव में, युद्ध को समाप्त करने के बजाय एक नया रास्ता निकालने का प्रयास है। दुनिया को बांटे नहीं। एकजुट राष्ट्र बनिए। इससे हमारे यहां शांति आएगी।
विज्ञापन


वहीं रूस की अभी तक महासभा की वार्षिक सभा में बोलने की बारी नहीं आई है। जिसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सम्राट और अन्य उच्च अधिकारी शामिल होते हैं। जेलेंस्की के भाषण के दौरान रूस के ओर से सीटों पर निम्न-स्तरीय रूसी राजनयिकों बैठे दिखे। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल महासभा की उच्च-स्तरीय बैठकों में भाग नहीं ले रहे हैं।

पिछले दो बार जब विश्व नेता संयुक्त राष्ट्र की वार्षिक बैठक में शामिल हुए थो, तो यूक्रेन युद्ध केंद्र बिंदु रहा था। लेकिन इस साल गाजा में इजरायल-हमास युद्ध और इजरायल-लेबनानी सीमा पर बढ़ते तनाव ने सुर्खियाँ बटोरीं। 2 साल से अधिक समय से दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में से एक यूक्रेन और रूस, 1,000 किलोमीटर की अग्रिम पंक्ति पर भीषण लड़ाई में उलझे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें