फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Hamas War: गाजा युद्ध में भारतीय मूल के इस्राइली सैनिक की मौत, एक महीने पहले हुई थी सगाई

Thu, 07 Dec 2023 05:45 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम

सार

इंडियन ज्यूइश हेरिटेज सेंटर ने कहा कि इस युद्ध में इस्राइल ने अपने कई सैनिक खो दिए। पूरे इस्राइल की रक्षा के लिए बेटे-बेटियों ने आगे बढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Gaza attack - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजा पट्टी में युद्ध के दौरान एक 34 वर्षीय भारतीय मूल के इस्राइली सैनिक की मौत हो गई। अशडोड के मास्टर सर्जेंट गिल डेनियल्स की मौत मंगलवार को गाजा में हुई। बुधवार को उसके गृहनगर के सैन्य कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया गया। इस्राइली सुरक्षा बल ने बताया कि गाजा पट्टी में युद्ध के दौरान मरने वाले दो सैनिकों में गिल भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


इंडियन ज्यूइश हेरिटेज सेंटर ने कहा, 'इस युद्ध में इस्राइल ने अपने कई सैनिकों को खो दिए। पूरे इस्राइल की रक्षा के लिए बेटे-बेटियों ने आगे बढ़कर हिस्सा लिया। हम अपने एक और सैनिक की मृत्यु पर शोक जता रहे हैं। युद्ध के शुरू होने के बाद 10 अक्तूबर को गिल रिजर्व में चले गए थे। भागवान उनकी आत्मा को शांति दे।'

एक महीने पहले हुई थी सगाई
गिल डैनियल्स के मित्र ने बताया कि एक महीने पहले ही उनकी (गिल) सगाई हुई थी। उन्होंने गिल की मौत को एक बड़ा नुकसान बताया है। गाजा में जमीनी ऑपरेशन शुरू करने के बाद से अबतक करीबन 86 इस्राइली सैनिकों की मौत हो चुकी है। सात अक्तूबर को इस्राइल में हुए हमले के बाद से अबतक चार भारतीय मूल के सैनिक मारे जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें