फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: 'हमास ने संघर्ष विराम की जगह युद्ध चुना', IDF प्रवक्ता बोले- हमास को खत्म करने में पूरी ताकत लगा देंगे

Tue, 05 Dec 2023 09:03 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम

सार

आईडीएफ प्रवक्ता हगरी ने बताया कि आतंकी संगठन ने बंधक बनाए गए महिलाओं और शिशुओं को रिहा करने से इनकार कर दिया। हमास ने इस्राइली घरों में रॉकेट भी दागे, इससे स्पष्ट होता है कि आतंकी संगठन ने युद्ध को चुना है।
विज्ञापन
Daniel Hagari - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष विराम की समाप्ति के बाद फिर एक बार युद्ध शुरू हो गया है। इस बीच इस्राइल रक्षा बल के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगरी ने बताया कि वह हमास के आतंकवादियों के खिलाफ अपनी पूरी शक्ति लगा देंगे। 
विज्ञापन


हगरी ने कहा, 'हमने उनका (हमास) उत्तरी गाजा में पीछा किया और अब हम उनका दक्षिणी गाजा में पीछा कर रहे हैं। हम हमास आतंकियों के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा बल का इस्तेमाल करेंगे। हमारी सेना ने सात दिन का संघर्ष विराम चुना था, जिससे कि खुफिया जानकारी की समीक्षा किया जा सके। हमास ने इस संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। अब हम अपने गलतियों से सीखे हुए सबक का प्रयोक इस नए युद्ध में करेंगे।' 



हमास ने युद्ध को चुना 
एक दिसंबर को संघर्षविराम की समाप्ति के बाद हगरी ने कहा कि हमास संगठन ने बंधकों की रिहाई को अस्वीकार करते हुए संघर्ष विराम का उल्लंघन करके युद्ध को चुना। उन्होंने कहा, 'हम हमास के खिलाफ युद्ध के नए चरण में प्रवेश कर चुके हैं। आतंकी संगठन ने बंधक बनाए गए महिलाओं और शिशुओं को रिहा करने से इनकार कर दिया। हमास ने इस्राइली घरों में रॉकेट भी दागे, इससे स्पष्ट होता है कि आतंकी संगठन ने युद्ध को चुना है।'
विज्ञापन




हगरी ने कहा, 'सात अक्तूबर को हमास ने इस्राइल पर हमला किया था, इस दौरान उन्होंने हमारे कई लोगों को बंधक बनाकर ले गए। अब भी वो करीबन 137 लोगों को बंधक बनाकर रखा हुआ है।' आईडीएफ प्रवक्ता ने अंतर्राष्ट्रीय संगठन से बंधकों की रिहाई के लिए मदद मांगी है। इस बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को तेल अवीव में रक्षा मंत्रालय में मंत्रीमंडल की बैठक बुलाई। इस बैठक में प्रधानमंत्री के साथ आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ, राष्ट्रीय सुरक्षा काउंसिल प्रमुख, मोसाद के प्रमुख, शिन बेट के प्रमुख और रक्षा मंत्री योव गैलेंट भी शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें