फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Hamas War: हमास ने गाजा से विदेशी नागरिकों की निकासी पर लगाई रोक, इस्राइल पर लगाया यह आरोप

Sun, 05 Nov 2023 04:55 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा

सार

अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, 'कोई भी विदेशी पासपोर्ट धारक गाजा पट्टी नहीं छोड़ पाएगा, जब तक कि उत्तरी गाजा के अस्पतालों से निकाले जाने वाले घायल लोगों को राफा क्रॉसिंग के माध्यम से मिस्र नहीं ले जाया जाता है।'
विज्ञापन
इस्राइल-हमास के बीच युद्ध जारी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल-हमास के बीच करीब एक महीने से गाजा में संघर्ष जारी है। इस्राइली सेना गाजा में लगातार हवाई हमले कर रही है, जिसमें अब तक करीब 10,000 फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है। इस बीच आतंकी संगठन हमास के प्रशासन ने गाजा में फंसे विदेशी नागरिकों को राफा क्रॉसिंग से मिस्र में निकालने के अभियान पर रोक लगा दी है। हमास ने आरोप लगाया है कि इस्राइल ने कुछ घायल फलस्तीनियों को मिस्र के अस्पतालों में ले जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, जिसके कारण उनसे निकासी अभियान को निलंबित किया।

विज्ञापन


मिस्र के एक सुरक्षा सूत्र ने पुष्टि की कि शनिवार को कोई भी घायल व्यक्ति या विदेशी पासपोर्ट धारक मिस्र के राफा टर्मिनल पर नहीं पहुंचा। एक सीमा अधिकारी ने कहा कि गाजा की हमास सरकार ने शनिवार को मिस्र में विदेशी पासपोर्ट धारकों की निकासी को निलंबित कर दिया, क्योंकि इस्राइल ने कुछ घायल फलस्तीनियों को मिस्र के अस्पतालों में ले जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, 'कोई भी विदेशी पासपोर्ट धारक गाजा पट्टी नहीं छोड़ पाएगा, जब तक कि उत्तरी गाजा के अस्पतालों से निकाले जाने वाले घायल लोगों को राफा क्रॉसिंग के माध्यम से मिस्र नहीं ले जाया जाता है।'
विज्ञापन


मिस्र के एक सुरक्षा सूत्र ने एएफपी से पुष्टि की कि शनिवार को कोई भी घायल व्यक्ति या विदेशी पासपोर्ट धारक राफा के मिस्र टर्मिनल पर नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि मिस्र के टर्मिनल की ओर जा रहे घायल लोगों को ले जा रही एम्बुलेंस पर बमबारी के बाद निकासी निलंबित कर दी गई थी।

एम्बुलेंस पर किया था हमला
इस्राइली सेना ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसने गाजा के सबसे बड़े अल-शिफा अस्पताल के बाहर एक एम्बुलेंस पर हमला किया था, यह कहते हुए कि इसका इस्तेमाल हमास आतंकवादी सेल द्वारा किया गया था।

गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, हमले में कम से कम 15 लोग मारे गए और 60 घायल हो गए। 7 अक्तूबर के हमलों के बाद इस्राइल ने गाजा में हमास के खिलाफ युद्ध शुरू किया, जिसमें इस्राइल के अनुसार 1,400 लोगों की जान चली गई - जिनमें ज्यादातर नागरिक थे। हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि गाजा पर हवाई, जमीन और समुद्री हमलों में लगभग 9,500 फिलिस्तीनी मारे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें