फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Germany: अपने दो बच्चों का अपहरण कर हवाईअड्डे पहुंचा आरोपी, एयरपोर्ट पर की गोलाबारी, जलती हुई बोतलें भी फेंकी

Sun, 05 Nov 2023 04:00 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन

सार

पुलिस के अनुसार, हैम्बर्ग हवाईअड्डे के पास स्थित एक मैदान में शनिवार रात करीब आठ बजे एक व्यक्ति ने दो बार हवाई फायरिंग की। इसके बाद आरोपी ने दो जलती बोतलें कार से बाहर फेंक दी। हालांकि, गोलियां या जलती बोतलें किसी को लगी नहीं। सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
germany police
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूरोपीय देश जर्मनी में एक हमले के कारण कई हवाई उड़ानें रोकनी पड़ीं। दरअसल, एक कार सवार व्यक्ति ने हवाईअड्डे में हवाई फायर कर दिया था। सुरक्षा की दृष्टि से हवाई उड़ानों को रोका गया। हालांकि, हमले में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। सभी सुरक्षित हैं। जर्मन पुलिस ने बताया कि हैम्बर्ग हवाईअड्डे को बंद करने वाली बंधक स्थिति खत्म हो गई है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी बेटी सुरक्षित है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
विदेश मीडिया रिपोर्ट ने संघीय पुलिस प्रवक्ता थॉमस गेरबर्ट के हवाले से बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे एक व्यक्ति हैम्बर्ग हवाईअड्डे के सुरक्षा चेक प्वाइंट्स को तोड़ते हुए टर्मिनल वन तक पहुंच गया। टर्मिनल वन के सामने एक युवक कार सहित पहुंच गया था। यहां कार सवार एक व्यक्ति ने हवाई फायरिंग की। आरोपी ने दो जलती बोतलें भी कार से बाहर फेंकी। हालांकि, गोलियां या जलती बोतलें किसी को लगी नहीं। सभी सुरक्षित हैं।

अपने ही बच्चों का किया अपहरण
पुलिस ने बताया कि कार में दो बच्चे थे। हमें आशंका थी कि कार सवार ने बच्चों को बंधक बनाया है। पुलिस जवान कार्रवाई कर ही रहे थे कि तब तक हमें एक कॉल आया। कॉल पर महिला ने बताया कि उसका पति उसके दो बच्चों को लेकर हवाईअड्डे की ओर निकला है। पति ने अपने ही बच्चे को बंधक बना लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से हमने हवाई यात्राओं को रोकने का फैसला किया। हवाईअड्डा प्रशासन की मानें तो 27 हवाई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा दूसरे शहरों से आ रही उड़ानों को अन्य हवाईअड्डों की ओर डायवर्ट किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी बहुत शातिर था। वह हमले के बाद भी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें