फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Hamas War: दूसरे क्षेत्रों में युद्ध फैलने का बढ़ा खतरा, मिस्र और कतर ने तेज किए मध्यस्थता के प्रयास

Tue, 10 Oct 2023 07:47 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलेम

सार

मिस्र के सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, संघर्ष खत्म कराने के लिए मिस्र हमास व इस्राइल दोनों पक्षों के संपर्क में है। मिस्र पहले भी दोनों पक्षों में मध्यस्थता कर चुका है। कतर के मध्यस्थों ने भी हमास से जुड़े लोगों से संपर्क किया है। 
विज्ञापन
Israel-Hamas Conflict - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध के गाजा पट्टी के अलावा दूसरे क्षेत्रों में फैलने का खतरा बढ़ गया है। लेबनान की तरफ से इस्राइली क्षेत्रों में घुसपैठ की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


इस्राइल की सेना ने सोमवार को लेबनान की तरफ से उसके क्षेत्र में घुसपैठ कर रहे सशस्त्र संदिग्धों को मार गिराया। इस बीच, युद्ध को रोकने की कोशिशें भी शुरू हो गई हैं। मिस्र और कतर ने इस्राइल और हमास के बीच मध्यस्थता के प्रयास तेज कर दिए हैं।

इस्राइली सेना ने घुसपैठियों को मार गिराने का दावा तो किया, लेकिन उनकी संख्या नहीं बताई। सेना ने कहा कि सीमा पर ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है और संदिग्धों पर हेलिकॉप्टर से निशाना साधा जा रहा है। हालांकि, हिज्बुल्ला ने इस्राइल के खिलाफ किसी तरह का सशस्त्र अभियान शुरू करने से इन्कार किया है। 
विज्ञापन


वहीं, हिज्बुल्ला के अल-मनार टीवी के एक संवाददाता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा कि इस्राइल से लगती दक्षिणी लेबनान की सीमा पर तोप और टैंक से गोलीबारी की आवाजे सुनी गई हैं। फलस्तीनी इस्लामी जिहाद मूवमेंट के अल कुद्स ब्रिगेड ने लेबनान-इस्राइल सीमा पर हमले की जिम्मेदारी ली है। 

इस बीच, मिस्र के सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, संघर्ष खत्म कराने के लिए मिस्र हमास व इस्राइल दोनों पक्षों के संपर्क में है। मिस्र पहले भी दोनों पक्षों में मध्यस्थता कर चुका है। कतर के मध्यस्थों ने भी हमास से जुड़े लोगों से संपर्क किया है। 

वे इस्राइल की जेलों में बंद 36 फलस्तीनी महिलाओं व बच्चों के बदले बंधक बनाए गए इस्राइली महिलाओं और बच्चों को छोड़ने के लिए बातचीत कर रह रहे हैं। हालांकि, एक इस्राइली अधिकारी ने कहा कि कोई बातचीत नहीं चल रही है। 

फलस्तीनी बोले, मिल रही चेतावनी
फलस्तीनियों ने दावा किया है कि उन्हें इस्राइली सेना की तरफ से फोन किए जा रहे हैं और ऑडियो संदेश भेजे जा रहे हैं। इसमें उनसे उत्तरी और पूर्वी गाजा क्षेत्रों को खाली करने को कहा जा रहा है।

ये इलाके इस्राइल से लगते हैं। उन्हें चेतावनी दी जा रही है कि अगर उन्होंने इलाकों को खाली नहीं किया तो इस्राइली सेना उन्हें भगाने के लिए ऑपरेशन शुरू करेगी।

हमले में भारतीय महिला घायल
इस्राइल में हमास के हमले में केरल के कन्नूर िजले की शीजा आनंद घायल हो गई है। वह वहां देखभाल सेवा के क्षेत्र में काम करती है। भारतीय मिशन शीजा और केरल में उसके परिवार के संपर्क में है। ब्रिटेन, जर्मनी और ऑस्ट्रिया ने फलस्तीन को मानवीय मदद तत्काल रोक दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें