फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Hamas War: 'यह भारी तनाव का समय', अमेरिकी विदेश मंत्री को डर- बढ़ सकती है गाजा की लड़ाई

Mon, 08 Jan 2024 08:17 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

ब्लिंकन ने गाजा में बड़ी संख्या में लोगों के विस्थापन और गहराते मानवीय संकट पर चिंता जाहिर की। कतर के प्रधानमंत्री ने बताया कि गाजा में युद्धविराम के लिए बातचीत जारी है और अमेरिका भी इसके लिए कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रविवार को चेताया कि गाजा में चल रहा लड़ाई बढ़ सकती है और इससे पूरे पश्चिमी एशिया की सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है। एंटनी ब्लिंकन इन दिनों इस्राइल समेत अन्य अरब देशों के दौरे पर आए हुए हैं। रविवार को दोहा में कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी के साथ एंटनी ब्लिंकन ने मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री ने उक्त बात कही।
विज्ञापन


क्यों है इस्राइल हमास युद्ध बढ़ने का खतरा
उल्लेखनीय है कि इस्राइल हमास युद्ध को करीब तीन महीने का समय बीत चुका है। इस दौरान करीब 22 हजार लोगों की जान गाजा में गई है और 1200 के करीब लोग इस्राइल में मारे गए हैं। इस लड़ाई में हजारों लोग विस्थापित भी हुए हैं। हाल ही में हमास को समर्थन दे रहे ईरान भी दो बम धमाकों से दहला और इन विस्फोटों में करीब 100 लोगों की जान चली गई। ईरान ने इसका आरोप इस्राइल पर लगाया है। साथ ही इस्राइल लेबनान में हिजबुल्ला पर भी हमले कर रहा है।

वहीं ईरान समर्थित हूती विद्रोही फिलस्तीन के समर्थन में लाल सागर में व्यापारिक जहाजों पर हमले कर रहे हैं। इससे अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट पर खतरा बढ़ गया है। गाजा में मानवीय संकट बढ़ने से भी कई देशों में नाराजगी है। इस्राइल का साफ कहना है कि हमास से उसकी लड़ाई लंबी चलेगी और जब तक सारे बंधक रिहा नहीं हो जाते, तब तक यह लड़ाई नहीं रुकेगी। अरब देशों में अमेरिका के ठिकानों पर भी हमले हो रहे हैं। यही वजह है कि अमेरिका को आशंका है कि इस्राइल हमास की लड़ाई पूरे पश्चिम एशिया में फैल सकती है।
विज्ञापन


सोमवार को सऊदी अरब पहुंचेंगे एंटनी ब्लिंकन
विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि बंधकों की जल्द से जल्द रिहाई होनी चाहिए। ब्लिंकन ने गाजा में बड़ी संख्या में लोगों के विस्थापन और गहराते मानवीय संकट पर चिंता जाहिर की। कतर के प्रधानमंत्री ने बताया कि गाजा में युद्धविराम के लिए बातचीत जारी है और अमेरिका भी इसके लिए कोशिश कर रहा है। ब्लिंकन अपने अरब दौरे पर कतर पहुंचने से पहले अभी तक ग्रीस, तुर्किए और जॉर्डन का दौरा कर चुके हैं। रविवार रात को वह अबु धाबी के लिए निकल गए। सोमवार को वह सऊदी अरब के लिए निकल जाएंगे। सऊदी अरब में ब्लिंकन सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात करेंगे। ब्लिंकन जल्द ही इस्राइल भी जाएंगे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें