फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

War: इस्राइली विमानों ने गाजा में पर्चे की बौछार कर दिया सख्त संदेश; घेराबंदी के कारण दो मरीजों की मौत

Sun, 20 Oct 2024 08:30 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा

सार

पिछले साल सात अक्तूबर को हमास ने अचानक इस्राइल में घुसकर हमला कर बड़ी संख्या में नरसंहार किया था। जवाबी कार्रवाई में इस्राइल ने हमला किया, जो अभी भी जारी है। 
विज्ञापन
गाजा में हमले के बाद का दृश्य - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल-हमास युद्ध की वजह से फलस्तीन का गाजा शहर मलबों के ढेर में तब्दील हो गया है। पिछले एक साल से जारी जंग फिलहाल थमी नहीं है। इस्राइल ने हमास को पूरी तरह से खत्म करने की कसम खाई है। इस बीच, गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया कि एक अस्पताल में दो मरीजों की शनिवार को इस्राइली सेना द्वारा घेराबंदी के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा, इस्राइली विमानों ने दक्षिणी गाजा में हमास के मारे गए याह्या सिनवार की तस्वीर वाले पर्चे गिराए। इसमें लिखा हुआ था कि हमास अब गाजा पर शासन नहीं करेगा।

विज्ञापन


दक्षिणी गाजा में विमानों से गिराए गए पर्चे
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भाषण से मिलता-जुलता संदेश अब दक्षिणी गाजा में बांट दिए गए हैं। दरअसल, शनिवार को इस्राइली विमानों ने दक्षिणी गाजा पर पर्चे गिराए, जिसमें मारे गए हमास प्रमुख याह्या सिनवार की तस्वीर लगी हुई थी। इसमें लिखा था कि हमास अब गाजा पर शासन नहीं करेगा।

इस्राइली सेना के हमलों में कम से कम 35 लोग मरे
फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब गाजा पट्टी में इस्राइली सेना के हमलों में कम से कम 35 लोग मारे गए। उसके बलों ने एन्क्लेव के उत्तर में स्थित जबालिया में अस्पतालों के आसपास घेराबंदी कड़ी कर दी है। 
विज्ञापन


इस्राइल की सेना ने अस्पताल को घेरा
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को क्षेत्र के उत्तरी हिस्से में स्थित एक अस्पताल में दो मरीजों की मौत हो गई। सुबह से ही इस्राइली सैनिकों ने उत्तरी शहर बेत लाहिया में इंडोनेशियाई अस्पताल को घेरना शुरू कर दिया था। बाद में गोलाबारी की। वहीं, इस्राइल सेना ने भी इस बात कि पुष्टि की कि उसके सैनिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। 

अस्पताल के निदेशक मरवान सुल्तान ने कहा कि इस्राइली टैंकों ने अस्पताल को पूरी तरह से घेर लिया। उसके बाद बिजली काट दी। इतना ही नहीं अस्पताल पर गोलाबारी भी की। इससे डॉक्टरों और मरीजों की जान खतरे में पड़ गई। बाद में गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया कि इस्राइली सैनिकों की घेराबंदी के कारण अस्पताल में दो मरीजों की मौत हो गई। 

अरबी भाषा वाले पर्चे गिराए
दक्षिणी शहर खान यूनिस के निवासियों और ऑनलाइन प्रसारित हो रही तस्वीरों के अनुसार, अरबी भाषा में लिखे पर्चे में कहा गया है, 'जो कोई भी हथियार गिरा देगा और बंधकों को सौंपेगा, उसे जाने दिया जाएगा और शांति से रहने की अनुमति दी जाएगी।'



दो मोर्चों पर युद्ध लड़ रहा इस्राइल
इस्राइल अब फलस्तीन के गाजा पट्टी में हमास के साथ-साथ ही उसके सहयोगी हिजबुल्ला से भी जंग कर रहा है। पिछले साल सात अक्तूबर को हमास ने अचानक इस्राइल में घुसकर हमला कर बड़ी संख्या में नरसंहार किया था। जवाबी कार्रवाई में इस्राइल ने हमला किया। इस बीच, लेबनान का संगठन हिजबुल्ला ने भी गत दिनों इस्राइल पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। पिछले 11 महीने से हिज्बुल्ला और इस्राइल के बीच जंग जैसी स्थिति है। उधर इस्राइली रक्षा मंत्री का कहना है कि यह युद्ध का प्रथम चरण है। इसके बाद अभी और चरणों में युद्ध लड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें