Israel-Lebanon Tension: इस्राइली सेना ने रविवार को कहा कि उसने हिजबुल्ला कमांडर नबील काऊक को मार गिराया है। हालांकि नबील काऊक की मौत की पुष्टि हिजबुल्ला ने नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर उसके समर्थक शनिवार से ही शोक संदेश पोस्ट कर रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
इस्राइली सेना ने दावा किया कि उसने हिजबुल्ला के एक कमांडर नबील काऊक को मार गिराया है। हालांकि नबील काऊक की मौत की पुष्टि हिजबुल्ला ने नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर उसके समर्थक शनिवार से ही शोक संदेश लिख रहे हैं। बता दें कि नबील काऊक का खात्मा हिजबुल्ला के प्रमुख हसन नसरल्ला के शुक्रवार को इस्राइली सेना की तरफ से किए गए बड़े हमले में मारे जाने के एक दिन बाद हुआ है। जानकारी के मुताबिक नबील काऊक हिजबुल्ला की केंद्रीय परिषद के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत था।
विज्ञापन
इस्राइल के खिलाफ आतंकवादी हमलों में शामिल था काऊक
इस्राइली सेना की तरफ से किए गए ट्वीट के अनुसार हिजबुल्ला की निवारक सुरक्षा इकाई के कमांडर और उनकी कार्यकारी परिषद के सदस्य, नबील काऊक को आईडीएफ के एक सटीक हमले में मार गिराया गया। नबील काऊक हिजबुल्ला के वरिष्ठ कमांडरों का करीबी था और सीधे तौर पर इस्राइल और उसके नागरिकों के खिलाफ आतंकवादी हमलों में शामिल था।
1980 के दशक में हिजबुल्ला में शामिल हुआ था काऊक
आईडीएफ के अनुसार, नबील काऊक 1980 के दशक में हिजबुल्ला में शामिल हुआ और वो अपने क्षेत्र में विशेषज्ञता का एक महत्वपूर्ण स्रोत माना जाता था, उसने ऑपरेशनल काउंसिल में दक्षिणी क्षेत्र के डिप्टी कमांडर, दक्षिणी क्षेत्र के कमांडर और ऑपरेशनल काउंसिल के डिप्टी कमांडर के रूप में काम किया था। आईडीएफ ने ट्वीट में कहा- वो हिजबुल्ला आतंकवादी संगठन के कमांडरों पर हमला करना और उन्हें खत्म करना जारी रखेगा और इस्राइल के नागरिकों को धमकी देने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करेगा।