फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Attacks Yemen: यमन की राजधानी में इस्राइल का बड़ा हवाई हमला, चार बच्चे समेत नौ की मौत; कई लोग घायल

Fri, 26 Sep 2025 05:19 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सना

सार

यमन की राजधानी सना में इस्राइल के हवाई हमले में नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। यह हमला हूथी विद्रोहियों के ड्रोन हमले के जवाब में किया गया, जिसमें दक्षिणी इस्राइल के ईलात में 22 घायल हुए थे। मृतकों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। 

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमन की राजधानी सना में इस्राइल के भयावह हवाई हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। शुक्रवार को इस बात की जानकारी यमन के हूथी विद्रोहियों ने दी। यह हमला गुरुवार को हुआ था, जो इस्राइल और ईरान समर्थित हूथियों के बीच गाजा युद्ध को लेकर बढ़ते तनाव का हिस्सा है। इससे पहले गुरुवार को हूथियों द्वारा दक्षिणी इस्राइल के ईलात शहर में ड्रोन हमला किया गया था, जिसमें 22 लोग घायल हुए थे, जिसके जवाब में इस्राइल ने ये हमला किया। 

विज्ञापन


मामले में हूथी नियंत्रित क्षेत्र की स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मरने वालों में चार बच्चे, दो महिलाएं और तीन बुजुर्ग शामिल हैं। इसके अलावा 59 बच्चे, 35 महिलाएं और 80 बुजुर्ग घायल हुए हैं। राहत कर्मी मलबे के नीचे फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं, इसलिए मौतों की संख्या बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें:- Conflict: विवादित समुद्री सीमा में घुसा उत्तर कोरियाई जहाज, दक्षिण कोरिया ने की गोलियों की बौछार तो लौटा वापस
विज्ञापन


क्या कहना है इस्राइली सेना का?
इस्राइली सेना ने कहा कि उन्होंने सना में हूथी सैन्य कमांड सेंटर, कैंप और सुरक्षा केंद्रों को निशाना बनाया। वहीं हूथी प्रवक्ता ने दावा किया कि इस्राइली हमले ने आवासीय इलाकों और बिजली सुविधाओं को नुकसान पहुंचाया, लेकिन उनकी सुरक्षा प्रणालियों ने हमला रोकने में मदद की।

ये भी पढ़ें:- Russia-Ukraine: राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- रूस के साथ युद्ध खत्म होने के बाद पद छोड़ने के लिए तैयार हूं

हमले के बारे में सना के निवासी का बयान?

विज्ञापन

ऐसे में अब बात अगर सना के निवासी की करें तो उन्होंने इस हमले के बारे में बताया कि एक हमले में एक भवन क्षतिग्रस्त हुआ, जहां हूथी नेता रहते थे। विस्फोट इतना जोरदार था कि आस-पास के कई घर और वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने बताया कि विस्फोट के बाद पूरा इलाका धूल और काले धुएं से भर गया था। यह संघर्ष गाजा युद्ध में फलस्तीनियों के समर्थन में जारी है, जिसमें हूथी मिसाइल और ड्रोन से इस्राइल पर हमले कर रहे हैं और इस्राइल भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें