सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग नजरबंद हैं। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सुब्रमण्यम स्वामी ने इसको लेकर ट्वीट कर सनसनी फैला दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सोशल मीडिया पर जो अफवाह फैलाई जा रही है उसकी जांच किए जाने की आवश्यकता है। क्या शी जिनपिंग बीजिंग में नजरबंद हैं? कहा जा रहा है कि जब शी हाल ही में समरकंद में थे, तब चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने उन्हें सेना के अध्यक्ष पद से हटा दिया था। फिर उन्हें नजरबंद किया गया। सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाह है, जिसकी जांच की जानी चाहिए।
जिनपिंग की नजरबंदी के दावों को लेकर चीन के विदेश मंत्रालय या चीनी कम्युनिस्ट पार्टी या उसके सरकारी मीडिया की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ट्विटर पर हजारों की संख्या में यूजर्स ने #XIJinping हैशटैग के साथ उनके नजरबंद होने के ट्वीट कर रहे हैं। कई चीनी ट्वीटर हैंडल भी ये ट्वीट कर रहे हैं।
बता दें कि ये दावा ठीक ऐसे समय में किया जा रहा है जब हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि चीन की एक अदालत ने एक पूर्व शीर्ष सुरक्षा अधिकारी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस अधिकारी ने कम्युनिस्ट पार्टी के एक अहम फेरबदल से कुछ हफ्ते पहले शी जिनपिंग के खिलाफ एक राजनीतिक गुट खड़ा करने की कोशिश की थी। उसी के जवाब में ये कार्रवाई की गई है।