फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran-Israel: इस्राइली हमले में घायल ईरानी सेना प्रमुख अली शादमानी की मौत, IRGC ने की पुष्टि

Wed, 25 Jun 2025 10:48 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा

सार

रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कमांड सेंटर के प्रमुख अली शादमानी की मौत हो गई है। शादमानी 17 जून को इस्राइली हमले में घायल हो गए थे। आईडीएफ ने तब उनकी मौत का दावा किया था। हालांकि आज ईरान की ओर से उनकी मौत की पुष्टि की गई है। 
विज्ञापन
इस्राइल-ईरान संघर्ष - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कमांड सेंटर के प्रमुख अली शादमानी की मौत हो गई है। इस्राइली हमले में वह बुरी तरह घायल हो गए थे। ईरान की सरकारी मीडिया ने बुधवार को शादमानी की मौत की सूचना दी। गार्ड्स कमांड सेंटर ने शादमानी की हत्या का बदला लेने की कसम खाई है।
विज्ञापन


हालांकि, इस्राइली सेना ने 17 जून को ही शादमानी को मार गिराने का दावा किया था। आईडीएफ ने कहा था कि एक लक्षित हमले में शादमानी की मौत हो गई है, हमले में मारे गए पहचान ईरान के युद्धकालीन चीफ ऑफ स्टाफ और सबसे वरिष्ठ सैन्य कमांडर के रूप में की गई थी। 

 सैन्य सलाहकार अली शादमानी की मौत
17 जून को इस्राइल की सेना (आईडीएफ) ने दावा किया था कि पांच दिनों में दूसरी बार आईडीएफ ने ईरान के युद्धकालीन चीफ ऑफ स्टाफ को मार गिराया है। ईरान के सबसे वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और खामनेई के सबसे करीबी सैन्य सलाहकार अली शादमानी सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर मध्य तेहरान में आईएएफ के हमले में घायल हुए थे। शादमानी ईरान की सैन्य आपात कमान के प्रमुख थे। उन्होंने चार दिन पहले ही यह पद संभाला था। उन्हें इस्राइली हमले में मारे गए मेजर जनरल गुलाम अली राशिद की जगह यह जिम्मेदारी दी गई थी। बता दें कि, मेजर जनरल गुलाम अली राशिद की मौत जून की शुरुआत में हो गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: ट्रंप बोले- अगले हफ्ते बातचीत कर सकते हैं अमेरिका और ईरान के अधिकारी, भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर कही ये बात

इस्राइली हवाई हमलों में खामनेई के कई प्रमुख सैन्य और सुरक्षा सलाहकारों की मौत हो चुकी है, जिससे उनकी आंतरिक सलाहकार टीम में लोगों भारी कमी है, जिसके असर नेतृत्व पर भी देखने को मिल रहा है। इन लोगों के मारे जाने के बाद रणनीतिक गलतियों की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

 
पिछले शुक्रवार से अब तक कई वरिष्ठ सैन्य कमांडरों की हत्या कर दी गई है। जिनमें रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (ईरान की प्रतिष्ठित सैन्य इकाई) के कमांडर हुसैन सलामी, बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम के प्रमुख और एयरस्पेस चीफ अमीर अली हाजीजादेह, और खुफिया प्रमुख मोहम्मद काजमी शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें