फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Iran Tension: अपने देश की सुरक्षा हमारा अधिकार, भारत में ईरानी राजदूत इलाही बोले- इस्राइल से बदला लेंगे

Tue, 06 Aug 2024 02:13 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डॉ. इराज इलाही ने कहा कि पश्चिम एशिया में स्थिति अच्छी नहीं है। गाजा और लेबनान में इस्राइल लगातार हिंसा को बढ़ावा दे रहा है। हाल ही में इस्राइल ने ईरान में एक आतंकवादी ऑपरेशन चलाकर हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या कर दी। वह ईरान के आधिकारिक अतिथि थे।
विज्ञापन
भारत में ईरान के राजदूत डॉ. इराज इलाही। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान में हमास के शीर्ष नेता इस्माइल हानिया की हत्या के बाद पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। भारत में ईरान के राजदूत डॉ. इराज इलाही ने कहा कि अपने देश की सुरक्षा करना हमारा अधिकार है। हम जवाबी कार्रवाई कैसे करेंगे, इस पर विचार चल रहा है। मगर यह तय है कि हम इस्राइल से बदला जरूर लेंगे। 

विज्ञापन


डॉ. इराज इलाही ने कहा कि पश्चिम एशिया में स्थिति अच्छी नहीं है। गाजा और लेबनान में इस्राइल लगातार हिंसा को बढ़ावा दे रहा है। हाल ही में इस्राइल ने ईरान में एक आतंकवादी ऑपरेशन चलाकर हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या कर दी। वह ईरान के आधिकारिक अतिथि थे। इसके अलावा गाजा में अब तक 40 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 90 हजार लोग घायल हो गए हैं। यह सिलसिला लगातार जारी है। इसके चलते फलस्तीन विस्थापित हो रहे हैं। स्थिति लगातार बढ़ती और बिगड़ रही है। वहीं इतने बड़े नरसंहार के लिए जिम्मेदार इस्राइल और नेतन्याहू को अमेरिका का समर्थन मिल रहा है। 

उन्होंने कहा कि हमने जांच में पाया कि इस्माइन हानिया की हत्या में सात किलोग्राम विस्फोटक से भरे गोले का इस्तेमाल किया गया। इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस हत्या के पीछे इस्राइल का हाथ है। इस्राइल को इसे स्वीकार करने की जरूरत नहीं है। हमने ईरान में काफी आतंक और हत्याओं को देखा है, तो इस्राइल की ओर से किया गया। इसलिए हमें पूरा विश्वास है कि इसके पीछे भी इस्राइल का हाथ है। 
विज्ञापन


ईरान की जवाबी कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्रीय हित और राष्ट्रीय सुरक्षा का अधिकार है। हम कार्रवाई कैसे करेंगे, यह ताजा स्थिति पर निर्भर करेगा। मगर यह तय है कि जवाबी कार्रवाई करेंगे और बदला लेंगे। उन्होंने कहा कि स्वाभाविक है कि इस युद्ध से सभी लोगों की भावनाएं भड़केंगीं। मगर कार्रवाई को लेकर जल्द निर्णय लेंगे। 

ईरान के राजदूत डॉ. इराज इलाही ने कहा कि गाजा में इस्राइल की ओर से शुरू हुए हमलों और मौतों के बाद से मैनें बार-बार कहा है कि भारत इसे रोकने की पहल कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारत एक अंतरराष्ट्रीय समुदाय में प्रभावशाली और महत्वपूर्ण देश है। यह एक बड़ी शक्ति है। मौजूदा संकट को कम करने में भारत बड़ी भूमिका निभा सकता है। भारत को यह करना भी चाहिए। भारत सरकार के इस्राइल के सत्तारूढ़ दल और सरकार के साथ बेहद अच्छे संबंध हैं। इसका उपयोग करके भारत गाजा में नरसंहार रोकने, फलस्तीन में शांति बनाए रखने के लिए पहल करेगा। 

बांग्लादेश में फिर से कायम होगा कानून का राज
बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर भारत में ईरान के राजदूत डॉ. इराज इलाही ने कहा कि बांग्लादेश एक बड़ा मुस्लिम देश है। ईरान के बांग्लादेश के साथ पारंपरिक संबंध हैं। वहां जो भी हुआ उसने लोगों के जीवन, देश और क्षेत्र की स्थिरता को लेकर हमारी चिंता बढ़ा दी है। हमें उम्मीद है कि बहुत जल्द बांग्लादेश में स्थिरता और कानून का राज होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें