फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान से तनाव : अमेरिकी वायुसेना ने पश्चिम एशिया में प्रमुख समुद्री चौकियों पर बी-1बी बॉम्बर उड़ाया

Mon, 01 Nov 2021 07:18 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, दुबई

सार

अमेरिकी वायु सेना के बताया कि बी-1बी लांसर बॉम्बर ने शनिवार को फारस की खाड़ी के संकरे मुहाने होरमुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) के ऊपर से उड़ान भरी। इस गश्त में इस्राइल, बहरीन, मिस्र और सऊदी अरब के फाइटर जेट भी शामिल थे।
विज्ञापन
यूएस बी-1बी बॉम्बर - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परमाणु समझौते के पटरी से उतरने के बाद ईरान से बढ़ते तनाव के बीच रविवार को अमेरिका की वायुसेना ने कहा कि उसने पश्चिम एशिया में प्रमुख समुद्री चौकियों पर बी-1बी बॉम्बर उड़ाया, इस गश्त में इस्राइल, बहरीन, मिस्र और सऊदी अरब के फाइटर जेट भी शामिल थे।

विज्ञापन


इस्राइल, सऊदी अरब, मिस्र और बहरीन के फाइटर जेट भी गश्त में हुए शामिल
अमेरिकी वायु सेना के बताया कि बी-1बी लांसर बॉम्बर ने शनिवार को फारस की खाड़ी के संकरे मुहाने होरमुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) के ऊपर से उड़ान भरी। लाल सागर, बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य और मिस्र की स्वेज नहर के ऊपर भी उड़ान भरी गई। बीते कुछ समय से ईरान और इस्राइल के बीच जारी छाया युद्ध में होरमुज जलसंधि में मालवाहक पोतों पर हमले हुए हैं, जिसके पीछे ईरान का हाथ माना जा रहा है, इसी तरह की घटनाएं लाल सागर में भी देखने को मिली हैं।

हालांकि, ईरान ने किसी भी हमले में शामिल होने से इनकार करते हुए कहा कि वह इस्राइल की तरफ से परमाणु कार्यक्रम पर हुए हमले का बदला जरूर लेगा। ईरान के मीडिया में इस तरह की उड़ान की चर्चा नहीं है और संयुक्त राष्ट्र में ईरान के दूत ने भी इसपर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


ट्रंप ने समझौते से अमेरिका को कर लिया था अलग
ट्रंप प्रशासन की तरफ से परमाणु-सक्षम बी-52 बॉम्बरों की उड़ानों हुई थी। 2018 में ट्रंप ने 2015 में ईरान से हुए परमाणु समझौते से एकतरफा रूप से अमेरिका को अलग कर लिया था। इस समझौते के आधार पर ईरान ने आर्थिक प्रतिबंधों को उठाने के बदले में यूरेनियम संवर्धन में कमी करने पर सहमति जताई थी।

बाइडन बहाल करना चाहते हैं समझौता
राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वह परमाणु समझौते को बहाल करना चाहते हैं, लेकिन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के राष्ट्रपति बनने से बातचीत पटरी से उतर गई है। बहरहाल, बी 1-बी बॉम्बर भेजकर बाइडन ने क्षेत्रीय सहयोगियों को आश्वासन के साथ ईरान को एक स्पष्ट संदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें