फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच पर उलटा गिरा प्लेन, हुआ ऐसा चमत्कार बच गए सभी सवार

Wed, 26 Dec 2018 12:40 PM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Plane crash
विज्ञापन
'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय' यह कहावत आपने कई बार सुनी होगी। फ्लोरिडा के मियामी में घाटी एक प्लेन क्रैश की घटना ने इसे साकार कर दिया है। 
विज्ञापन


दरअसल सोमवार को मियामी में तकनीकी खराबी की वजह से एक प्लेन क्रैश होकर समुद्र के किनारे जा गिरा। प्लेन में पायलट, ट्रेनी छात्र और एक महिला सहित दो लोग सवार थे। समुद्र पर मौजूद लोगों ने इन चारो को बचाया। हादसा बड़ा होने के बावजूद इन लोगों को बस मामूली चोटें आई है।
विज्ञापन


हैलओवर बीच पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मैं बीच पर बैठा था तभी तेजी से एक प्लेन को नीचे आते हुए देखा, उसके इंजन में शायद कोई खराबी थी।  पायलट ने बड़ी चालाकी से पानी और रेत के बीच के हिस्से पर प्लेन को उतारकर सबकी जान बचा ली। कॉलिस एवेन्यू के पुलिसकर्मियों ने बताया कि जब प्लेन उल्टा होकर गिरा तब बीच पर 150 से ज्यादा लोग थे। वहां मौजूद लोगों ने प्लेन के चारों यात्रियों को बचाया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड और संघीय उड्डयन प्रशासन दुर्घटना की जांच कर रहे हैं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें