फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran: पाकिस्तान पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री, भारत से तनाव के बीच शहबाज को दे सकते हैं बड़बोलेपन से बचने की नसीहत

Mon, 05 May 2025 01:24 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बढ़े तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पाकिस्तान पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि वह यहां पाकिस्तानी नेताओं और अधिकारियों को शांति की नसीहत देंगे। इसके बाद अराघची भारत आएंगे। 
विज्ञापन
अब्बास अराघची, ईरानी विदेश मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। तनाव को कम करने का दुनियाभर के देश प्रयास कर रहे हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पाकिस्तान पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि अराघची यहां भारत की सैन्य कार्रवाई के डर से बौखलाए पाकिस्तान को शांति अपनाने और बड़बोलेपन से बचने की नसीहत देंगे। इसके बाद ईरानी विदेश मंत्री भारत आएंगे। 

विज्ञापन


ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उप प्रधानमंत्री मोहम्मद इशाक डार के साथ अहम बैठक करेंगे। इस दौरान वे क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम को लेकर भी बात करेंगे। 

ये भी पढ़ें: भारत की कार्रवाई से डरा पाकिस्तान, सेना और सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
विज्ञापन


पाकिस्तान और ईरान के बीच घनिष्ठ द्विपक्षीय संबंध हैं। अराघची की यात्रा से दोनों देशों के बीच मौजूदा संबंध और मजबूत होने, सहयोग बढ़ने की उम्मीद है। पाकिस्तान के बाद अराघची भारत आएंगे। 

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एस्माईल बाघेई ने बताया कि विदेश मंत्री अराघची क्षेत्रीय देशों के साथ ईरान के सहयोग के रूप में पाकिस्तान और भारत की यात्रा कर रहे हैं। उनकी बातचीत द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने तथा क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नवीनतम घटनाक्रमों पर ध्यान केंद्रित करेगी। इस सप्ताह के अंत में शीर्ष ईरानी राजनयिक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ रहा भारत-पाकिस्तान तनाव, रूस चिंतित; दोनों से संयम बरतने की अपील

अराघची ने कही थी तनाव कम करने की बात
अब्बास अराघची का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई। यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद सबसे बड़ा बताया जा रहा है। इस हमले के तीन दिन बाद अब्बास अराघची ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने में मदद करने की पेशकश की थी। उन्होंने कहा था कि ईरान इस कठिन समय में दोनों देशों के बीच बेहतर समझ बनाने में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा भी की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें