स्पेन में केबल चोरी होने से कई हाई-स्पीड ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। देरी की वजह से हजारों यात्री परेशान हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, स्पेन के हजारों रेल यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ा। मैड्रिड और सेविले के बीच हाई-स्पीड लाइन के सिग्नलिंग सिस्टम में इस्तेमाल की जाने वाली केबल चार स्थानों पर चोरी हो गई। स्पेनिश रेल अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि चोरी रविवार देर रात हुई। इस वजह से मैड्रिड और एंडालुसिया के बीच यात्रा करने वाली दर्जनों ट्रेनों के पहिए थम गए। इस समय सप्ताहांत की वजह से घूमने गए हुए थे और अब वापस राजधानी में घर लौट रहे थे।