फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएई में राफेल के पास समुद्र में ईरान ने गिराई मिसाइलें, सतर्क रहे भारतीय पायलट, विमान सुरक्षित

Wed, 29 Jul 2020 09:35 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
विज्ञापन
राफेल विमान - फोटो : स्पेशल अरेंजमेंट
विज्ञापन

फ्रांस से उड़ान भरते हुए पांच राफेल लड़ाकू विमान भारत पहुंच रहे हैं। इस दौरान मंगलवार रात वह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अल दाफरा एयरबेस पर रुके। वहीं, बताया गया है कि ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स द्वारा किए गए एक सैन्य अभ्यास के दौरान इस एयरबेस के पास कम से कम तीन ईरानी मिसाइलें गिरीं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि ईरान ने हरमुज जलडमरूमध्य में युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। अल दाफरा एयरबेस यूएई की राजधानी अबु धाबी से एक घंटे की दूरी पर स्थित है और यह अमेरिकी और फ्रांस के सैनिकों का बेस हाउस भी है। वहीं, इस घटना के बाद से अल दाफरा एयरबेस को अलर्ट पर रखा गया है। 




बता दें कि पांच राफेल लड़ाकू विमानों का पहला जत्था बुधवार (29 जुलाई) को भारत आने वाला है, जो सोमवार (27 जुलाई) को फ्रांस से उड़ान भरने के बाद मंगलवार की रात को यूएई के अल दाफरा एयरबेस पर उतरा। राफेल विमान रात भर पड़ाव के हिस्से के रूप में अल दाफरा एयरबेस पर उतरा।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीमा की निगरानी के लिए कल आ रहा है 'तूफान', दुश्मन पर एक मिनट में बरसाएगा 2500 गोले

अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन ने बताया कि यूएई के अल दाफरा एयरबेस और कतर के अल उदीद एयरबेस को लेकर चेतावनी दी गई थी कि ईरानी मिसाइलें संभवतः इस तरफ आगे बढ़ रही हैं। सीएनएन ने बताया कि यहां मौजूद अधिकारियों को कहा गया कि वह कवर ले लें, लेकिन कोई भी मिसाइल इस एयरबेस पर आकर नहीं गिरी। 

फॉक्स न्यूज ने इस घटना की पुष्टि करते हुए दावा किया कि मध्य पूर्व के दो ठिकानों पर अमेरिकी सैनिकों और विमानों को हाई अलर्ट पर रखा गया था, क्योंकि तीन ईरानी मिसाइलें एयरबेस के पास पानी में गिर गईं। बताया गया कि ईरान इस क्षेत्र में युद्धाभ्यास कर रहा है। 
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को, सेफन्यूज ने ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड से संबंधित एक स्पीडबोट की एक तस्वीर जारी की, जिससे जुलाई में सैन्य अभ्यास के दौरान एक मिसाइल दागी गई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें