फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kash Patel: ईरानी हैकर्स का दावा- FBI प्रमुख के ईमेल में लगाई सेंध; काश पटेल के कई निजी दस्तावेज किए साझा

Fri, 27 Mar 2026 09:14 PM IST
Devesh Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

ईरान से जुड़े हैकर्स की ओर से एफबीआई निदेशक के निजी ईमेल में सेंध लगाने का दावा अमेरिका के लिए गंभीर चिंता की वजह है। इस घटना से साइबर हमलों के बढ़ते खतरे और महत्वपूर्ण सरकारी अधिकारियों की व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे दावों पर सवालिया निशान लगता है। न्याय विभाग की ओर से सामग्री की प्रामाणिकता की पुष्टि ने इस मामले की गंभीरता को और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
एफबीआई निदेशक काश पटेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान से जुड़े हैकर्स के एक समूह ने एफबीआई निदेशक काश पटेल के निजी ईमेल के इनबॉक्स में सेंध लगाने का दावा किया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, हैकर समूह 'हंडला हैक टीम' ने अपनी वेबसाइट पर काश पटेल की तस्वीरें और अन्य दस्तावेज ऑनलाइन प्रकाशित किए हैं।
विज्ञापन


हंडला हैक टीम ने कहा है कि काश पटेल अब सफलतापूर्वक हैक किए गए पीड़ितों की सूची में अपना नाम पाएंगे। न्याय विभाग के एक अधिकारी ने पटेल के ईमेल में सेंध लगने की पुष्टि की है। अधिकारी ने कहा कि ऑनलाइन प्रकाशित सामग्री प्रामाणिक नजर आती है। हालांकि, एफबीआई ने तत्काल टिप्पणी के लिए अनुरोध का जवाब नहीं दिया और हैकर्स ने भी संदेशों का जवाब नहीं दिया।

ये भी पढ़ें: नेपाल में कैबिनेट तय: PM बालेन शाह के मंत्रिमंडल में कौन-कौन शामिल?, जानें क्यों कई मंत्रालयों का किया विलय
विज्ञापन


न्याय विभाग ने काश पटेल की ईमेल हैक होने पर लगाई मुहर
यहां चौंकाने वाली बात यह है कि हंडला जिस निजी जीमेल पते तक पहुंचने का दावा कर रहा है, वह डार्क वेब इंटेलिजेंस फर्म डिस्ट्रिक्ट 4 लैब्स द्वारा संरक्षित पिछले डेटा उल्लंघनों में काश पटेल से जुड़े पते से मेल खाता है। रॉयटर्स की ओर से समीक्षा जाने के बाद पता चला है कि सामग्री के एक नमूने में 2010 से 2019 तक की व्यक्तिगत और कार्य संबंधी पत्राचार का मिश्रण दिखाई देता है।
विज्ञापन




कौन है हंडला हैक टीम?
हंडला खुद को फलस्तीन समर्थक सतर्क हैकर समूह बताता है। इस समूह को पश्चिमी शोधकर्ताओं द्वारा ईरानी सरकारी साइबरइंटेलिजेंस इकाइयों द्वारा उपयोग किए जाने वाले कई छद्म नामों में से एक माना जाता है। हाल ही में इस समूह ने 11 मार्च को मिशिगन स्थित चिकित्सा उपकरणों और सेवाओं प्रदाता स्ट्राइकर को हैक करने की जिम्मेदारी ली थी। समूह ने दावा किया था कि उसने कंपनी के डेटा का एक बड़ा भंडार हटा दिया था।

ये भी पढ़ें: Electric Vehicles: ईरान युद्ध के बीच पेट्रोल हुआ महंगा, यूरोप में सेकंड हैंड इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ी मांग

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें