फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran Bomb Blast: ईरानी कमांडर की कब्र के पास हुए हमले में बड़ा नुकसान, इस्लामिक क्रांति के बाद सबसे बड़ा हमला

Thu, 04 Jan 2024 12:07 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान

सार

हमले के बाद कहा गया था कि बम विस्फोटों में 103 लोगों की मौत हुई है लेकिन बाद में मृतकों का आंकड़ा कम कर दिया गया था और कहा गया कि कुछ मृतकों के नामों की दो बार गिनती हो गई थी।
विज्ञापन
ईरान में बम धमाके के बाद के हालात - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान में बुधवार को हुए दो बम धमाकों में 95 लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अभी तक इस हमले की किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। हमले की वजह भी साफ नहीं है। अमेरिका के हमले में मारे गए ईरानी सेना के जनरल को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित हुए कार्यक्रम को निशाना बनाया गया। अभी तक हमले की वजह साफ नहीं है और ईरानी जांच एजेंसियां इसकी जांच में जुटी हैं। 
विज्ञापन


बम धमाके में अभी तक मिली हैं ये जानकारी
  1. हमला ईरान के शहर केरमान में हुआ, जहां विस्फोटक से भरे बैगों में धमाका हुआ। 
  2. हमले के बाद कहा गया था कि बम विस्फोटों में 103 लोगों की मौत हुई है लेकिन बाद में मृतकों का आंकड़ा कम कर दिया गया था और कहा गया कि कुछ मृतकों के नामों की दो बार गिनती हो गई थी। इन धमाकों में 210 लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है। 
  3. अमेरिका के ड्रोन हमले में मारे गए ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की बुधवार को चौथी बरसी थी। इस मौके पर कासिम सुलेमानी की कब्र पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान पहला बम विस्फोट हुआ। 
  4. दूसरा बम विस्फोट पहले धमाके के 20 मिनट बाद हुआ। इसके चलते ही बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई। दरअसल पहले धमाके के बाद मौके पर इमरजेंसी सेवा से जुड़े लोग भी थे, जब दूसरा हमला हुआ तो आम नागरिकों के साथ ही इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े लोग भी इसकी चपेट में आ गए।
  5. ईरान में साल 1979 में हुई इस्लामिक क्रांति के बाद से यह ईरान में हुआ सबसे बड़ा हमला है। अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। शिया बहुल ईरान में सुन्नी कट्टरपंथी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट भी कई हमलों को अंजाम दे चुका है, लेकिन इतने बड़े पैमाने पर हुआ यह पहला हमला है।
  6. ईरान में यह हमला ऐसे वक्त हुआ है, जब ईरान समर्थित हमास और हिजबुल्ला जैसे संगठन इस्राइल के साथ युद्ध लड़ रहे हैं। साथ ही ईरान समर्थित हूती विद्रोही भी लाल सागर और अरब सागर के इलाकों में अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में ईरान में हमले के बाद आशंकाओं और असमंजस के हालात हैं। 
  7. ईरान में हमले के शक की सुईं इस्राइल की तरफ घूम रही है लेकिन सुरक्षा विशेषज्ञ इतने बड़े पैमाने पर हुए हमले के पीछे इस्राइल की संलिप्तता से इनकार कर रहे हैं। इस्राइल ने ईरान में कई हमले किए हैं लेकिन वह हमले ईरानी वैज्ञानिकों, अधिकारियों और परमाणु कार्यक्रम से जुड़े स्थानों पर हुए हैं। आम जनता को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में इस्राइल के शामिल होने की संलिप्तता कम ही है।  
भारतीय विदेश मंत्रालय ने जताया दुख
भारतीय विदेश मंत्रालय ईरान में हुए बम विस्फोट पर दुख जताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि 'हम ईरान के केरमान शहर में हुए बम धमाकों से हैरान और दुखी हैं। यह एक मुश्किल वक्त है और हम ईरान की सरकार और उसके लोगों के प्रति अपनी संवेदना प्रदर्शित करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें