फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran: ईरान के केरमान में सैनिक ने पांच साथी जवानों को उतारा मौत के घाट, यहीं विस्फोट में गई थी 94 की जान

Mon, 22 Jan 2024 07:49 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान

सार

गोलीबारी की घटना ईरानी सैनिकों की बैरक में हुई। जहां एक सैनिक ने बैरक में आराम कर रहे अन्य सैनिकों पर फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन
ईरान के सैनिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान इन दिनों लगातार आतंकी हमलों से जूझ रहा है। अब ताजा मामला ईरान के केरमाल इलाके का है, जहां एक ईरानी सैनिक ने अपने साथी जवानों पर ही फायरिंग कर दी। इस हमले में पांच ईरानी सैनिकों की मौत हो गई है। केरमान में ही बीते दिनों एक शक्तिशाली विस्फोट में 94 लोगों की मौत हुई थी। जिसकी जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली थी।
विज्ञापन


बैरक में आराम कर रहे सैनिकों पर की गोलीबारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोलीबारी की घटना ईरानी सैनिकों की बैरक में हुई। जहां एक सैनिक ने बैरक में आराम कर रहे अन्य सैनिकों पर फायरिंग कर दी। अचानक हुए इस हमले में किसी को भी बचने का मौका नहीं मिला। गोलीबारी के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं गोलीबारी करने वाले सैनिक की भी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल घटना के संबंध में अन्य जानकारी नहीं मिल पाई है। 

केरमान में ही विस्फोट में गई थी 94 की जान
ईरान का केरमान शहर राजधानी तेहरान से दक्षिण पूर्व दिशा में करीब 830 किलोमीटर दूर स्थित है। इस महीने की शुरुआत में केरमान में ही एक विस्फोट में 94 लोगों की मौत हो गई थी। यह धमाका साल 2020 में इराक में अमेरिका के ड्रोन हमले में मारे गए ईरानी जनरल की याद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुआ। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली थी। साल 2022 में भी ईरान में ऐसी ही घटना हुई थी, जिसमें एक ईरानी सैनिक ने अपने साथी जवान और तीन अन्य पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी थी। जिसमें चार लोगों की मौत हुई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें