फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में तेजी से बढ़ रही है महंगाई, आटे की कीमत बढ़कर 47 रुपये प्रति किलो पहुंची

Sat, 31 Aug 2019 08:56 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पाकिस्तान एक तरफ तो कश्मीर के नाम पर दुनिया को भारत के साथ परमाणु युद्ध की लगातार धमकी दे रहा है और दूसरी तरफ उसकी अपने ही देश में हालात खराब हैं। पाक में गेहूं की आसमान छूती कीमतें इस माह तीसरी बार बढ़ गई हैं। यहां सामान्य श्रेणी का आटा 44.50 रुपये प्रति किलो और अच्छी श्रेणी के आटे की कीमत 47.50 रुपये प्रति किलो हो गई है। 

विज्ञापन


गेहूं के दामों में आए उछाल का असर यह हुआ है कि पाक में एक पैकेट पाव रोटी की कीमत 40 से 80 रुपये तक हो चुकी है और चावल 130.47 के दाम पर प्रति किलो बिक रहा है। पाक अखबार डॉन की के मुताबिक बुधवार को जिस वक्त पाक पीएम इमरान खान सिंध में जरूरी वस्तुओं के मूल्य में स्थिरता लाने की घोषणा कर रहे थे उसी वक्त सिंध प्रांत की मिलों ने आटे के दाम माह में तीसरी बार दो रुपये प्रति किलो बढ़ा दिए। 

इससे पहले 15 अगस्त को और फिर 22 अगस्त को इसके दाम इस महीने बढ़ाए जा चुके हैं। डॉन के मुताबिक, इस साल अप्रैल के बाद से सामान्य श्रेणी के आटे के दाम 11 रुपये प्रति किलो की दर से बढ़े हैं। देश में गहराती खाद्यान्न समस्या से पाकिस्तानी हुक्मरानों की नींद उड़ी हुई है। पीएम इमरान खान ने अधिकारियों को आटे के दाम काबू में करने के निर्देश देते हुए फ्लोर मिल मालिकों को आगाह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें