फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indonesia: इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के करीब डूबी नाव, 40 लोग थे सवार; 15 की मौत की पुष्टि

Mon, 24 Jul 2023 09:12 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता

सार

इंडोनेशिया की रेस्क्यू एजेंसी ने बताया कि फेरी में सवार 19 लोग अभी भी लापता हैं। छह लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के पास हुआ हादसा। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के करीब सोमवार सुबह यात्रियों से भरी एक नाव डूब गई। अधिकारियों के मुताबिक, इस फेरी में कुल 40 लोग सवार थे। इनमें से 15 की मौत की पुष्टि हुई है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। 
विज्ञापन


इंडोनेशिया की रेस्क्यू एजेंसी ने बताया कि फेरी में सवार 19 लोग अभी भी लापता हैं। छह लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। फिलहाल फेरी के डूबने का कारण साफ नहीं है। खोजी और बचाव एजेंसी के अधिकारी मोहम्मद अराफह ने कहा कि सभी मृतकों की पहचान हो गई है और उनके शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, बचाए गए लोगों को स्थानीय अस्पताल में रखा गया है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्री इस नाव से दक्षिण-पूर्व सुलावेसी प्रांत की राजधानी केंदारी से 200 किलोमीटर दूर मुना द्वीप की खाड़ी पार कर रहे थे। गौरतलब है कि इंडोनेशिया में फेरी परिवहन का अहम जरिया हैं। खासकर देश के 17 हजार द्वीपों के बीच सफर के लिए यह सबसे अहम है। हालांकि, सुरक्षा मानकों की कमी के चलते इस क्षेत्र में दुर्घटनाएं काफी आम हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें