फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-इस्राइल संबंध: दोनों देशों के कृषि मंत्रियों ने द्विपक्षीय साझेदारी की मजबूती पर की चर्चा, तोमर बोले- देश के 75 गांवों का होगा कायाकल्प

Fri, 13 May 2022 01:30 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, येरूशलम।

सार

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इस्राइली संसद में कृषि मंत्री ओडेड फॉरेर से मिले और कृषि तकनीकों, क्षमता निर्माण, ज्ञान के आदान-प्रदान तथा कृषि, जल प्रबंधन, पर्यावरण व ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में सहयोग संबंधी कई मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
नरेंद्र सिंह तोमर और इस्राइल के कृषि मंत्री ओडेड फॉरेर। - फोटो : Twitter@nstomar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार दिनी इस्राइल दौरे पर गए कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने यहां कहा कि कृषि क्षेत्र में भारत-इस्राइल सहयोग को अगले स्तर पर ले जाया जाएगा। इस तरह देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर 75 भारतीय गांवों का इस्राइली सहयोग से कायापलट किया जाएगा।

विज्ञापन


तोमर आट मई से इस्राइल दौरे पर हैं। वह इस्राइली संसद में कृषि मंत्री ओडेड फॉरेर से मिले और कृषि तकनीकों, क्षमता निर्माण, ज्ञान के आदान-प्रदान तथा कृषि, जल प्रबंधन, पर्यावरण व ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में सहयोग संबंधी कई मुद्दों पर चर्चा की।

तोमर ने कहा, चूंकि भारत और इस्राइल राजनयिक संबंधों के 30 वर्ष पूरा होने का जश्न मना रहे हैं तो यह द्विपक्षीय साझेदारी पारस्परिक यात्राओं और अनुभवों को साझा करने से और मजबूत होगी। फॉरेर ने भारत में इस्राइल द्वारा स्थापित उत्कृष्टता केंद्रों को अगले स्तर तक ले जाने की इच्छा जताई। अभी भारत में 29 पूरी तरह से संचालित उत्कृष्टता केंद्र हैं जो किसान की उपज बढ़ाने के लिए कृषि क्षेत्र में नई प्रौद्योगिकियों पर अहम सूचना उपलब्ध करा रहे हैं। 
विज्ञापन


भारतवंशी किसान के खेत का दौरा
भारत-इस्राइल इस वर्ष जून अंत तक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया पूरी करने पर राजी हो गए हैं। तोमर ने कई कंपनियों को भारत में काम करने का निमंत्रण दिया। मंत्री ने नेगेव रेगिस्तान इलाके में भारतीय सब्जियां उगा रहे भारतीय मूल के किसान शारोन चेरी के एक खेत का भी दौरा किया। उन्होंने चेरी से बात करके खेती की तकनीकी को समझा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें