फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Schengen Visa: भारतीयों की यूरोप यात्रा को आसान बनाएगा शेंगेन वीजा, यूरोपीय संघ के नए नियमों से मिलेगी राहत

Mon, 22 Apr 2024 08:31 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

Schengen Visa: अब यूरोप यात्रा पर जाने वाले भारतीय पांच साल के लिए मल्टीपल एंट्री वाले शेंगेन वीजा के लिए आवेदन कर सकेंगे। यूरोपीय संघ द्वारा इसके लिए कुछ नियमों में बदलाव किया गया है। 

विज्ञापन
वीजा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत से यूरोपीय संघ के देशों की यात्रा करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब आप पांच साल के लिए मल्टीपल एंट्री वाले शेंगेन वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। दरअसल इस संबंध में भारतीयों के लिए यूरोपीय संघ द्वारा कुछ नियमों में बदलाव किया गया है। 

विज्ञापन


भारतीयों के लिए किया गया नियमों में बदलाव
यूरोपीय संघ के भारतीय राजदूत हर्वे डेल्फिन ने कहा कि यह नई व्यवस्था से दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने की दिशा में उठाया गया कदम है। उन्होंने बताया कि भारत के लोगों के लिए इस वीजा के लिए 18 अप्रैल को कुछ नियमों में परिवर्तन किया गया। ये नियम वर्तमान वीजा के मानकों से कुछ अलग हैं। 

ऐसे मिलेगा शेंगेन वीजा 
तीन वर्षों के भीतर दो वीजा प्राप्त करने और उनका वैध रूप से उपयोग करने वाले भारतीय नागरिकों को अब दो साल के लिए बहु-प्रवेश (मल्टीपल एंट्री) शेंगेन वीजा जारी किया जाएगा। इसके बाद अगर पासपोर्ट की वैधता शेष है, तो शेंगेन वीजा की सीमा को दो साल से बढ़ाकर पांच साल कर दिया जाएगा। बयान में आगे कहा गया है कि वीजा मानदंडों में यह बदलाव यूरोपीय संघ और भारत के बीच मजबूत संबंधों को देखते हुए लिया गया है। 
विज्ञापन


शेंगेन क्षेत्र में कौन कौन से देश आते हैं?
शेंगेन वीजा की मदद से आप 180 दिन की अवधि में अधिकतम 90 दिनों के प्रवास के लिए शेंगेन क्षेत्र में स्वतंत्र रूप से यात्रा कर सकते हैं। बशर्ते आप शेंगेन क्षेत्र में जाकर नौकरी ना कर रहे हों। बता दें कि शेंगेन क्षेत्र में 29 यूरोपीय देश शामिल हैं, जिनमें बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोएशिया, चेक गणराज्य, डेनमार्क, जर्मनी, एस्टोनिया, ग्रीस, स्पेन, फ्रांस, इटली, लातविया, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, हंगरी, माल्टा, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवेनिया, स्लोवाकिया, आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, फिनलैंड और स्वीडन जैसे देश शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें