फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतवंशियों ने ट्रंप के प्रचार के लिए गठित की कार्यसमिति, बताया अमेरिका के लिए सबसे बेहतर 

Wed, 01 Jul 2020 02:38 AM IST
अवधेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
अमेरिका में भारतीय मूल के नागरिकों के एक समूह ने एक राजनीतिक कार्य समिति का गठन किया है। यह समिति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए सक्रियता से प्रचार करेगी। इन लोगों का मानना है कि आतंकवाद को हराने और आव्रजन को नियमित करने समेत कई मौजूदा घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय स्थितियों के मद्देनजर ट्रंप ही अमेरिका के लिए सबसे बेहतर हैं।
विज्ञापन


समूह के संस्थापक ए. डी. अमर ने कहा कि ‘ट्रंप के लिए भारतीय-अमेरिकी’ (इंडियन अमेरिेन्स फॉर ट्रंप) का गठन सिर्फ एक मकसद से किया गया है कि ट्रंप को फिर से राष्ट्रपति बनाने के लिए सभी अमेरिकियों खासकर भारतीय उपमहाद्वीप मूल के अमेरिकियों का समर्थन जुटाया जा सके।

समूह ने कहा कि ट्रंप के राष्ट्रपति पद संभालने के बाद से उनकी उपलब्धियों को देखते हुए, महसूस किया गया कि उनका पहला कार्यकाल अमेरिकी अर्थव्यवस्था को ऊपर उठाने, वैश्विक मंच पर अमेरिका की सकारात्मक छवि बनाने, आतंकवाद को हराने, आव्रजन को नियमित करने और ताकत से शांति स्थापित करने पर केंद्रित रहा है। इसके अलावा समिति के सदस्यों का यह भी मानना है कि अगले चार साल के लिए अमेरिका को इस राह पर अग्रसर रखने के लिए ट्रंप ही बेहतर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिडेन ने मेधा राज को डिजिटल चीफ ऑफ स्टाफ नामित किया

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने अपनी डिजिटल चीफ ऑफ स्टाफ के तौर पर भारतीय मूल की अमेरिकी मेधा राज को नामित किया है। यह पद उनके चुनाव अभियान में बहुत अहम है, जो महामारी के कारण पूरी तरह डिजिटल रूप में ही चलाया जा रहा है। बिडेन के चुनाव प्रचार अभियान ने कहा कि राज डिजिटल विभाग के सभी पहलुओं पर काम करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें