फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएन मिशन के लिए शहीद हुए भारतीय सैनिक रमेश मरणोपरांत सम्मानित

Sat, 27 Jul 2019 02:36 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रमेश सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन
लेबनान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के लिए कार्य करते हुए शहीद हुए भारतीय सैनिक रमेश सिंह को मरणोपरांत सम्मानित किया गया है। सार्जेंट रमेश उनको समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए ये सम्मान दिया गया है। मिशन ने बताया था कि यूएन भारत के सार्जेंट रमेश को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करता है, जिन्होंने हाल ही में लेबनान में शांति के लिए अपनी जान गंवाई थी। 
विज्ञापन


भारतीय सैनिक को लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम फोर्स के कमांडर स्टेफानो डेल कर्नल और लेबनानी सेना ने उनके समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए पदक से सम्मानित किया है। 14 जुलाई 2019 तक लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम फोर्स में कुल 43 टुकड़ियां शामिल हैं, जिसमें सैन्य-सहयोगी देशों के 10,556 शांति सैनिक शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में भारत चौथा सबसे बड़ा योगदान देने वाला देश है। भारत के करीब 6400 सैनिक संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें