फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों डॉलर की घड़ियां चुराने पर भारतीय को एक साल की सजा

Thu, 27 Feb 2020 07:38 PM IST
Trainee Trainee पीटीआई, दुबई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

दुबई में एक नामी दुकान से 20 लाख डॉलर से ज्यादा की 86 महंगी घड़ियां चुराने के अपराध में एक भारतीय को एक साल की सजा सुनायी गयी ।

विज्ञापन


सफाईकर्मी का काम करने वाले 26 वर्षीय व्यक्ति को बुधवार को दुबई की एक अदालत ने दोषी करार दिया। ‘खलीज टाइम्स’ की खबर के अनुसार उसपर घड़ियों और आभूषण की दुकान से 86 महंगी घड़ियां चुराने का आरोप था । इस व्यक्ति ने उसी दुकान में चोरी की, जहां पर वह काम करता था ।
विज्ञापन


चुराई गयी घड़ियां रखने के जुर्म में दो पाकिस्तानी लोगों को दोषी ठहराया गया। दोनों फरार चल रहे हैं । सुनवाई के दौरान उनकी अनुपस्थिति में दोनों को एक-एक साल की सजा सुनायी गयी । अदालत ने तीनों को जेल की सजा के बाद वापस भेजने का आदेश दिया । नैफ थाने में छह जनवरी को चोरी की शिकायत दर्ज करायी गयी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें