ब्रिटेन में भारतीय मूल की रेडियोग्राफर सुरिंदर सपल ने दो साल की बच्ची को अपनी किडनी दान कर उसकी जान बचाई।
लीड्स टीचिंग अस्पताल में काम करने वाली सपल ने सोशल मीडिया पर ‘होप फॉर अनाया’ नाम के अभियान को देखते हुए अनाया कंडोला को अपनी किडनी देने का फैसला किया।
अनाया दो असामान्य आकार की किडनियों के साथ समय से पहले पैदा हुई थी। जन्म के समय ही उसकी किडनियां निकाल दी गईं थीं, जिसके बाद उसे रोज 10-12 घंटे तक डायलिसिस पर रखा जाता था।