प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुर्तगाल के पीएम एंटोनियो कोस्टा (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा 19 दिसंबर को अपनी दो दिवसीय यात्रा पर भारत आएंगे। वह महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजन समिति की दूसरी बैठक में भी भाग लेंगे। इसके साथ ही वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आधिकारिक वार्ता भी करेंगे।