फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिका में भारतीय मूल के स्टोर क्लर्क की गोली मारकर हत्या; दो संदिग्ध किशोर हिरासत में

Wed, 05 Jul 2023 10:28 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, न्यूयॉर्क।

सार

रेन्स पुलिस प्रमुख जॉन मेनार्ड के अनुसार, ऑगस्टा शहर में रहने वाला मंदीप सिंह एक महीने से भी कम समय से स्टोर पर काम कर रहा था। मीडिया रिपोर्ट में मेनार्ड के हवाले से कहा गया है कि शुरुआत में ऐसा प्रतीत होता है कि यह एक सशस्त्र डकैती थी, इस दौरान गोलियां चलाई गईं और क्लर्क की मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राज्य जॉर्जिया में सशस्त्र डकैती के एक मामले के दौरान एक 36 वर्षीय भारतीय मूल के स्टोर क्लर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के सिलसिले में दो किशोरों को गिरफ्तार किया गया है। विदेशी मीडिया की रिपोर्ट के जरिये यह जानकारी सामने आई है। ऑगस्टा क्रॉनिकल नाम के अखबार ने पिछले हफ्ते रिपोर्ट दी थी कि जॉर्जिया के रेन्स शहर में 28 जून को दो 15 वर्षीय किशोरों द्वारा दो बार गोलियां चलाने के बाद रेन्स सुविधा स्टोर के एक क्लर्क मंदीप सिंह को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया था।

विज्ञापन


रेन्स पुलिस प्रमुख जॉन मेनार्ड के अनुसार, ऑगस्टा शहर में रहने वाला मंदीप सिंह एक महीने से भी कम समय से स्टोर पर काम कर रहा था। मीडिया रिपोर्ट में मेनार्ड के हवाले से कहा गया है कि शुरुआत में ऐसा प्रतीत होता है कि यह एक सशस्त्र डकैती थी, इस दौरान गोलियां चलाई गईं और क्लर्क की मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि घटना के दौरान किशोरों ने नकाब नहीं पहन रखा था, जिससे उनकी पहचान और गिरफ्तारी आसान हो गई।


उन्होंने कहा, वे अंदर चले गए और लगभग पांच सेकंड तक एक शेल्फ को देखते रहे। यह स्पष्ट था कि वे क्या करने आए थे। जेफरसन काउंटी कोरोनर कार्यालय ने पुष्टि की कि सिंह के शव को जॉर्जिया ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन अपराध प्रयोगशाला में ले जाया गया है। मेनार्ड ने कहा, हम अन्य सुरागों का पता लगा रहे हैं कि ऐसा क्यों हुआ।

विज्ञापन



मंदीप सिंह सिंह अपनी मां और पत्नी का एकमात्र सहारा थे। उनके लिए एक GoFundMe फंडरेजर की स्थापना की गई है, ताकि उनके परिवार को अंतिम संस्कार की लागत और जीवन-यापन के खर्चों से निपटने में मदद मिल सके। उन्हें एक अविस्मरणीय व्यक्तित्व वाली सच्ची आत्मा बताते हुए धन संचयकर्ता ने सिंह के परिवार को उनकी मृत्यु से हुए नुकसान में मदद करने के लिए दान का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें