फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति : भारतवंशी शैफाली राजदान दुग्गल नीदरलैंड्स में अमेरिकी दूत मनोनीत, जानिए क्यों मिला यह पद

Sat, 12 Mar 2022 10:19 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति के मुख्यालय व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। 50 वर्षीय दुग्गल भारत के जम्मू-कश्मीर मूल की हैं। वह सिनसिनाटी, शिकागो, न्यूयॉर्क और बोस्टन में पली बढ़ी हैं। 
विज्ञापन
राष्ट्रपति बाइडन के साथ शैफाली राजदान दुग्गल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय मूल की राजनीतिक कार्यकर्ता शैफाली राजदान दुग्गल को नीदरलैंड्स में अपना दूत मनोनीत किया है। 
विज्ञापन

 

अमेरिकी राष्ट्रपति के मुख्यालय व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। 50 वर्षीय दुग्गल भारत के जम्मू-कश्मीर मूल की हैं और बीते कई सालों से वह अमेरिका में रह रही हैं। वह सिनसिनाटी, शिकागो, न्यूयॉर्क और बोस्टन में पली बढ़ी हैं। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को राजदान समेत कई अन्य राजनयिकों की नियुक्ति का भी एलान किया।

विज्ञापन


शैफाली राजदान दुग्गल दो बच्चों की मां हैं। उन्हें राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में लंबा अनुभव है। वह महिला व मानवाधिकारों की पैरवीकर्ता रही हैं। वह अमेरिका के होलोकॉस्ट मेमोरियल संग्रहालय परिषद में रही हैं। वर्तमान में वह पश्चिम क्षेत्रीय परिषद की सलाकार बतौर सेवाएं दे रही हैं। राजदान ह्यूमन राइट्स वॉच की सैनफ्रांसिस्को समिति की सदस्य और वेक फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी लीडरशिप एंड कैरेक्टर काउंसिल की सदस्य हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें