फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: भारतीय मूल के सीईओ की हत्या, कैसीनो में जीते 10 हजार डॉलर लूटना चाहता था हमलावर 

Sat, 30 Oct 2021 06:19 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, न्यू यॉर्क

सार

हमलावर ने फार्मा कंपनी के सीईओ अरवापल्ली का पेंसिल्वेनिया कैसीनो से उनके न्यू जर्सी के घर तक 50 मील तक पीछा किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में एक दवा कंपनी के भारतवंशी सीईओ श्री रंगा अरवापल्ली (54) की एक शख्स ने डकैती की कोशिश में गोली मारकर हत्या कर दी। अरवापल्ली, कसीनो से करीब 10,000 डॉलर जीतने के बाद अपने घर लौटे, तभी हत्यारा पीछे के दरवाजे से अंदर घुसा और उन पर फायरिंग कर दी। वह 80 किमी दूर फिलाडेल्फिया के केसीनो से पीछा कर अरवापल्ली के न्यूजर्सी स्थित घर तक पहुंचा।
विज्ञापन


घटना के वक्त मृतक की पत्नी और बेटी सो रही थीं। मृतक श्री रंगा अरवापल्ली अमेरिका की प्रतिष्ठित ऑरेक्स लैबोरेट्रीज में सीईओ थे। काउंटी अभियोजक योलान्डा सिस्कोन और प्लेन्सबोरो के पुलिस प्रमुख फ्रेड टेवेनर ने एक साझा बयान में कहा कि हत्यारा जेकाई रीड-जॉन ने केसीनो से 10,000 डॉलर जीते अरवापल्ली का पीछा करीब 50 मील तक किया। जैसे ही अरवापल्ली घर में दाखिल हुए, हत्यारे अंदर घुसकर उन पर फायरिंग कर दी। 

उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय अधिकारियों ने हत्यारे रीड-जॉन को फिलाडेल्फिया की राजधानी पेनसिल्वेनिया से गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यूजर्सी भेजा जाना है। बता दें, अमेरिका में किसी को दूसरे राज्य में अपराधों के लिए एक राज्य में गिरफ्तार किया जाता है और जांच या मुकदमे के लिए अदालत में प्रत्यर्पण प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन


कैसीनो से घर तक किया पीछा
वहीं, न्यूयॉर्क पोस्ट अखबार ने पुलिस के हवाले से बताया कि हमलावर ने अरवापल्ली का पेंसिल्वेनिया कैसीनो से उनके न्यू जर्सी के घर तक 50 मील (80 किलोमीटर) तक पीछा किया। यहां उनकी पत्नी और बेटी के सोने के बाद बंदूकधारी ने लूट के प्रयास में उनकी हत्या कर दी।

10 हजार डॉलर जीते थे 
अरवापल्ली ने मंगलवार तड़के बेंसलेम के पार्क्स कैसीनो में बड़ी रकम जीती थी और इसके बाद लगभग 10,000 अमरीकी डॉलर को भुनाया। पेंसिल्वेनिया के नॉरिस्टाउन के रहने वाले 27 वर्षीय जेकाई रीड जॉन ने उनका पीछा किया और फिर घर पर उन्हें लूटने की कोशिश में उनकी हत्या कर दी। 
 
पुलिस ने जेकाई रीड जॉन को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर फर्स्ट-डिग्री मर्डर का आरोप लगाया है। मिडिलसेक्स काउंटी अभियोजक के कार्यालय के अनुसार, रीड जॉन अरावपल्ली को नहीं जानता था और उसने प्लेन्सबोरो तक अपनी कार में उनका पीछा किया था।  

हैदराबाद में है रिसर्च सेंटर
अधिकारियों के अनुसार, आरोपी रीड-जॉन ने कथित रूप से लूट के प्रयास के दौरान उन्हें गोली मारी। लिंक्डिन प्रोफाइल के अनुसार, अरवापल्ली ने 2014 से ऑरेक्स लेबोरेटरीज का नेतृत्व किया। इसका रिसर्च सेंटर हैदराबाद में भी है। यह कंपनी नैदानिक आपूर्ति की गोलियां और सॉफ्ट जिलेटिन कैप्सूल बनाती है। बता दें कि पिछले शुक्रवार को मेक्सिको के कैरेबियन तट स्थित तुलुम रिजॉर्ट में गोलीबारी के दौरान हिमाचल प्रदेश की महिला ब्लॉगर अंजली रेयात की उसके जन्मदिन पर मौत हो गई थी।

पड़ोसी बोले, यह सचमुच डरावना है
पड़ोसियों ने बताया कि अरवापल्ली एक बेहद ही सज्जन इनसान थे और कुछ समय पहले ही परिवार को यहां लाए थे। पड़ोसी शीजा खान ने कहा, यह घटना बेहद चौंकाने वाली है। मैं यकीन नहीं कर पा रही हूं कि कोई कैसे उनका पीछा करके यहां रात को उनकी हत्या कर सकता है। यह सचमुच बेहद डरावना है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें