फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahamas: बहामास में भारतीय मूल के अमेरिकी छात्र की मौत; होटल की बालकनी से गिरा, ग्रेजुएट सेरेमनी से पहले हादसा

Wed, 14 May 2025 02:31 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

बहामास में एक भारतीय मूल के अमेरिकी छात्र की एक होटल की बालकनी से गिरने के बाद मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, मैसाचुसेट्स के वॉल्थम स्थित बेंटली यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र गौरव जयसिंह इसी हफ्ते ग्रेजुएट होने वाले थे।
विज्ञापन
होटल की बालकनी से गिरा छात्र (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य में पढ़ाई कर रहे एक भारतीय मूल के छात्र की बहामास में एक होटल की बालकनी से गिरने से मौत हो गई। यह दुखद हादसा तब हुआ जब छात्र स्नातक होने से बस कुछ दिन दूर था। मृतक छात्र की पहचान गौरव जयसिंह के रूप में हुई है, जो मैसाचुसेट्स के वॉल्थम स्थित बेंटली यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे। वे बहामास में अपनी यूनिवर्सिटी के 'सीनियर क्लास ट्रिप' पर गए हुए थे। रविवार, 11 मई को हुए इस हादसे में उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - India Slams China: अरुणाचल के इलाकों के नामकरण के दुस्साहस पर चीन को भारत की फटकार, बताया देश का अविभाज्य अंग

बेंटली यूनिवर्सिटी ने जताया शोक
बेंटली यूनिवर्सिटी ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, 'गौरव जयसिंह की दुखद मृत्यु से पूरा कैंपस गहरे शोक में है। यह कुछ बहुत ही मुश्किल दिन रहे हैं। हमारी संवेदनाएं गौरव के परिवार और दोस्तों के साथ हैं। हम उन्हें 17 मई को होने वाले स्नातक समारोह में सम्मानित करेंगे।' यूनिवर्सिटी ने आगे कहा कि वे इस हादसे से प्रभावित छात्रों को मानसिक सहयोग देने के लिए काउंसलिंग सुविधा भी उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन


मामले में की जांच में जुटी स्थानीय पुलिस
वहीं इस मामले में बहामास पुलिस ने बताया कि गौरव जयसिंह होटल के कमरे में अपने दोस्तों के साथ थे, जब वह ऊपरी मंज़िल की बालकनी से अचानक गिर गए। करीब रात 10 बजे यह हादसा हुआ। उन्हें निचली मंजिल पर बेहोशी की हालत में पाया गया। आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि जांच अभी जारी है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट में यह एक हादसा बताया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Manipur: महिला की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों से जुड़े; 17 तक NIA रिमांड पर

इस हफ्ते ग्रेजुएट होने वाला था छात्र
जानकारी के मुताबिक, छात्र गौरव जयसिंह अमेरिका के श्रूजबरी, मैसाचुसेट्स के निवासी थे। वो बेंटली यूनिवर्सिटी में डेल्टा सिग्मा पाई फ्रैटर्निटी का सदस्य भी था और साउथ एशियन स्टूडेंट्स एसोसिएशन से भी जुड़ा हुआ था। उनकी पढ़ाई लगभग पूरी हो चुकी थी और वो इस सप्ताह ग्रेजुएट होने वाला था। पूरी यूनिवर्सिटी और भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें