वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने इस सप्ताह एक बयान में कहा, डेले को आपूर्ति के इरादे से ड्रग्स रखने और ड्राइविंग के लिए अयोग्य घोषित करने का दोषी पाया गया और सोमवार (26 जून) को बर्मिंघम क्राउन कोर्ट में सात साल और चार महीने की जेल की सजा सुनाई गई।
अधिकारियों द्वारा रोके जाने के बाद 10 लाख ब्रिटिश पाउंड से अधिक मूल्य की कोकीन के साथ पकड़े गए भारतीय मूल के एक अयोग्य ड्राइवर को सात साल और चार महीने की सजा सुनाई गई है। मई में बर्मिंघम के पास राजमार्ग पर सुखचैन डेले (Sukhchain Dale) की वैन को पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद उसमें से क्लास-ए के प्रतिबंधित दवाएं बड़ी मात्रा में गया था। जिसकी कीमत 10 लाख ब्रिटिश पाउंडन से अधिक थी। उसे जब्त कर लिया गया था और 36 वर्षीय ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने इस सप्ताह एक बयान में कहा, डेले को आपूर्ति के इरादे से ड्रग्स रखने और ड्राइविंग के लिए अयोग्य घोषित करने का दोषी पाया गया और सोमवार (26 जून) को बर्मिंघम क्राउन कोर्ट में सात साल और चार महीने की जेल की सजा सुनाई गई।
बयान में कहा गया, नशा जीवन बर्बाद कर देता है और हमारे समुदायों के भीतर अपराध को बढ़ावा देता है। अब हम नशीली दवाओं के कारोबार और चोरी से लेकर साइबर अपराध और धोखाधड़ी तक कई गंभीर अपराधों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ऑपरेशन टारगेट चला रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में चल रहे ऑपरेशन टारगेट के तहत वे स्थानीय खुफिया जानकारी का उपयोग कर रहे हैं, सामान जब्त कर रहे हैं, वारंट पर अमल कर रहे हैं और संदिग्धों को सक्रिय रूप से निशाना बना रहे हैं।