मृतक बिना किसी वैध दस्तावेज के इटली में काम कर रहा था। जब वह घास काट रहा था तभी उसका हाथ मशीन से कट गया। इटली की श्रमिक मंत्री मरीना कैलदेरोन ने बताया कि इस मामले की कार्रवाई जारी है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाएगा।
इटली में काम करने वाले एक भारतीय मजदूर की बुधवार को एक दुर्घटना के बाद सड़क किनारे मौत हो गई। इस हादसे में उसका हाथ भी कट गया। इटली की श्रम मंत्री मरीना कैलदेरोन ने इसे बर्बरतापूर्ण कृत्य बताया। मरने वाले भारतीय मजदूर की पहचान सतनाम सिंह के तौर पर की गई है। लैटिना में एक फार्म में काम करने के दौरान सोमवार को वह घायल हो गया था। बता दें कि लैटिना में हजारों भारतीय प्रवासी रहते हैं।
विज्ञापन
इटली की श्रम मंत्री ने की घटना की निंदा
संसद में इटली की श्रम मंत्री मरीना कैलदेरोन ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा, "लैटिना के ग्रामीण इलाके में काम वाला एक भारतीय श्रमिक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गया था और गंभीर परिस्थिति में छोड़ दिया गया, जिस वजह से उसकी मौत हो गई।" उन्होंने आगे कहा, "यह एक बर्बरतापूर्ण कृत्य है। श्रमिक मंत्री ने बताया कि इस मामले की कार्रवाई जारी है और उम्मीद है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाएगा।"
मृतक बिना किसी वैध दस्तावेज के इटली में काम कर रहा था। जब वह घास काट रहा था तभी उसका हाथ मशीन से कट गया। संसद में इस घटना का जिक्र करते हुए मरीना कैलदेरोन ने कहा, "इस घटना के बाद उसके सहयोगियों ने उसकी मदद करने के बजाय, उसे उसके घर के पास कूड़े के तैले की तरह फेंक दिया गया।" उन्होंने इस परिस्थिति की तुलना एक डरावनी फिल्म से की।
विज्ञापन
सेंटर लेफ्ट डेमोक्रेटि पार्टी ने घटना को सभ्यता की हार बताया
पुलिस ने बताया कि मृत की पत्नी और उसके दोस्तों ने उन्हें बुलाया, जिसके बाद एक एयर एंबुलेंस घटनास्थल पर भेजा गया। लैटिना में पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, उसे एंबुलेंस के जरिए रोम के अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। सेंटर लेफ्ट डेमोक्रेटि पार्टी ने इस घटना का जिक्र करते हुए इसे सभ्यता की हार बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "यह गैंगमास्टरों के खिलाफ लड़ाई है। सम्मानजनक और मानवीय जीवन और कामकाजी परिस्थितियों के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा।"