फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: गोलियों से छलनी मिला भारतीय छात्र का शव, मौत; कार को हमलवारों ने बनाया निशाना

Thu, 23 Nov 2023 07:17 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

भारतीय छात्र का शव कार से बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, छात्र पर गोलियों से हमला किया गया था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। बता दें मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए आदित्य अमेरिका गया था। यहां पढ़ें...
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका को ओहियो से एक बुरी खबर सामने आई है। जहां एक भारतीय छात्र की गोली मार हत्या कर दी, छात्र का शव कार से बरामद किया गया। जिसके बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना को मेडिकल विश्वविद्यालय ने दुखद करार दिया। बता दें मृतक आदित्य सिनसिनाटी मेडिकल विश्वविद्यालय में आणविक, विकासात्मक जीव विज्ञान विषय का चौथे वर्ष का छात्र था। 
विज्ञापन


हैमिल्टन काउंटी कोरोनर कार्यालय के मुताबिक, आदित्य की इस माह के शुरुआत में मौत हो गई थी। सिनसिनाटी पुलिस के मुताबिक, एक वाहन में अंदर गोली लगे हुए शव को बरामद किया गया। पुलिस ने कहा, वहां से गुजरने वाले एक ड्राइवर ने वाहन की सूचना दी। जिसके बाद आदित्य को मेडिकल सेंटर ले जाया गया लेकिन दो दिन बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।  

हालांकि मामले में अबतक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। बता दें मृतक आदित्य चिकित्सा में अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए भारत से अमेरिका के सिनसिनाटी आए थे। 2020 में नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से फिजियोलॉजी में आदित्य ने स्नातकोत्तर किया था। बताया जा रहा है कि आदित्य पर हमलावरो ने तकरीबन तीन गोलियां चलाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें