फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: भारतीय नागरिक ने 80 लाख डॉलर के रोबोकॉल घोटाले मामले में कबूला गुनाह

Sun, 17 Jan 2021 02:38 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

अमेरिका में एक भारतीय ने करीब 80 लाख डॉलर के रोबोकॉल घोटाले में साजिश रचने और लोगों से पैसा वसूलने का दोष स्वीकार कर लिया है। इस घोटाले में अमेरिका के हजारों लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई थी, इनमें सबसे अधिक बुजुर्ग शामिल थे।

विज्ञापन


अमेरिका के न्याय विभाग ने कहा है कि दस्तावेजों के मुताबिक, शहजाद खान पठान (39) गुजरात के अहमदाबाद में एक कॉल सेंटर चलाता था और यहां से अमेरिका में पीड़ितों को स्वचालित रोबोकॉल किए जाते थे।

इन कॉल के जरिये पठान और उसके साथी लोगों से मोटी रकम वसूलते थे। वे कई योजनाओं के झांसे में लोगों को पैसा भेजने के लिए राजी कर लेते थे। कई बार वे एफबीआई या अन्य सरकारी एजेंसियों के अधिकारी बनकर उन पर पैसा देने का दबाव बनाते थे।
विज्ञापन


दस्तावेजों के मुताबिक, पीड़ितों से आने वाले धन को एकत्र करने के लिए अमेरिका के कई राज्यों में पठान के लिए काम करने वाले लोग थे। इस तरह पठान ने अमेरिका में पांच हजार से अधिक पीड़ितों से कम से कम 80 लाख डॉलर की धोखाधड़ी की थी। गौरतलब है कि पठान को 14 मई को सजा सुनाई जाएगी तथा उसे अधिकतम बीस साल की कैद हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें