फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएई: 20 लाख डॉलर की घड़ियों की चोरी के लिए भारतीय गिरफ्तार

Fri, 21 Feb 2020 05:09 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

दुबई में एक घड़ी की दुकान में काम करने वाले एक 26 वर्षीय भारतीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय मूल के उस व्यक्ति पर 20 लाख डॉलर से अधिक की 86 महंगी घड़ियों को चोरी करने का आरोप है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबई के मशहूर गोल्ड सूक की एक घड़ी और ज्वेलरी की दुकान से कीमती सामान चुराने का आरोप लगने के बाद उस शख्स पर दुबई कोर्ट में मुकदमा चलाया जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग 20 लाख डॉलर मूल्य की 86 चोरी गई घड़ियों की शिकायत छह जनवरी को नाइफ पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी।

विज्ञापन


दुकान के मालिक ने बताया कि क्लीनर ने घड़ी चोरी करने की बात को कबूल किया, क्योंकि उसे पैसे की जरूरत थी। हालांकि, उसने अन्य दुकानों से कोई भी सामान चोरी करने से इनकार किया। लेकिन हमें उस पर विश्वास नहीं है। उन्होंने बताया कि हमने भारत में हमारी दुकान में प्रबंधक के रूप में काम करने वाले उसके भाई को दुबई बुलाया। आरोपी ने चोरी की वारदात को कबूल कर लिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें