फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

London: काफी मशक्कत के बाद बची भारतीय मूल के अमेरिकी छात्र की जान, छह बार दिल ने काम करना कर दिया था बंद

Thu, 05 Oct 2023 03:46 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, लंदन

सार

टेक्सास के बायलर विश्वविद्यालय के छात्र अतुल राव के फेफड़ों में खून का थक्का जम गया था। जिसके कारण हृदय से रक्त का प्रवाह थम गया। खून का संचार रुकने से छात्र को दिल का दौरा पड़ा।
विज्ञापन
हार्ट अटैक (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंदन में पढ़ रहे एक भारतीय मूल के अमेरिकी छात्र से जुड़ा अजीबोगरीब मामला सामने आया है। छात्र की छह बार दिल की धड़कने रुकने के बावजूद उसे बचा लिया गया। टेक्सास के बायलर विश्वविद्यालय के छात्र अतुल राव के फेफड़ों में खून का थक्का जम गया था। जिसके कारण हृदय से रक्त का प्रवाह थम गया। खून का संचार रुकने से छात्र को दिल का दौरा पड़ा।
विज्ञापन


लंदन स्थित इंपीरियल कॉलेज हेल्थकेयर एनएचएस ट्रस्ट हैमरस्मिथ हॉस्पिटल के हार्ट अटैक सेंटर में ले जाया गया। वहां पुष्टि हुई कि छात्र के फेफड़ों में रक्त के थक्के जमे हुए थे। 

हैमरस्मिथ अस्पताल के कर्मचारियों ने अतुल को जिंदा रखने के लिए रात भर कोशिश की।  उपचार के दौरान खून का थक्का खत्म करने वाली दवा दी गई। अन्य जीवन रक्षक मशीनों की मदद से उनकी जान बचाई गई।
विज्ञापन


एम्बुलेंस सेवा का पैरामेडिक निक सिललेट ने कहा कि जब मैंने अतुल की स्थिति देखी तो मुझे लगा कि यह नहीं बच पाएगा। लेकिन इस भयानक घटना के बाद फिर से उसके माता-पिता के साथ बातचीत करता देख मुझे खुशी हुई।

वहीं  हैमरस्मिथ अस्पताल में क्रिटिकल केयर सलाहकार डॉ. लौइट ठाकुरिया ने कहा यह वास्तव में एक टीम प्रयास था। यह सौभाग्य की बात है कि आपसी सहयोग के कारण उसकी जान बचाई जा सकी।

घटना के बाद छात्र की मां ने कहा कि मेरे बेटे को मुझे वापस देने के लिए मैं डॉक्टरों का आभार व्यक्त करती हूं। स्वभाविक है इतनी कम उम्र में यह देखने को मिलता है। इस घटना का उसके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें