फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद के मुद्दे पर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाक को घेरा

Sat, 11 Jul 2020 03:35 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
यूएन - फोटो : twitter
विज्ञापन

भारत ने कई आतंकवादी हमलों पर साझा किए गए ठोस सबूतों पर लगातार कार्रवाई नहीं करने के लिए पाकिस्तान को विश्व निकाय के सामने एक बार फिर दोषी ठहराया है। इन हमलों में 1993 के मुंबई सीरियल धमाके और 2008 के आतंकी हमले शामिल हैं। भारत ने कहा कि पाकिस्तान अपने देश में आतंकियों को सरकारी पनाह देकर आनंद ले रहा है जबकि संयुक्त राष्ट्र भी उसे गुनहगार बता चुका है।

विज्ञापन


भारतीय प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख महावीर सिंघवी ने संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद निरोधक सप्ताह के तहत चल रहे वर्चुअल कार्यक्रम में एक वेबिनार के दौरान यह टिप्पणी की। उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवाद, जम्मू-कश्मीर और मानवाधिकार जैसे मुद्दों पर घेरा।

सिंघवी ने कहा कि भारत समेत पूरी दुनिया ने मानवाधिकारों को बढ़ावा देने के साथ आतंकवाद के खिलाफ सक्रियता दिखाई है, लेकिन पाकिस्तान ने आतंकवाद को मुख्य धारा के रूप में नियंत्रित करने के बजाय उसे पालने-पोसने पर ध्यान दिया।
विज्ञापन


वह सीमा पार आतंकवाद को सैन्य, वित्तीय और रसद सहायता देना जारी रखे हुए है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में शायद ही किसी अल्पसंख्यक समुदाय का उत्पीड़न न होता हो। इनमें ईसाई, अहमदिया, सिख, हिंदू, शिया, पश्तून, हजारा, सिंधी और बलोच शामिल हैं। ईशनिंदा कानून की आड़ में भी वहां जबरन धर्मांतरण व कई हत्याएं होती हैं।

अल्पसंख्यक भारत में सुरक्षित
सिंघवी ने कहा कि इससे उलट भारत की संस्कृति सहिष्णुता है। वसुधैव कुटुंबकम का दर्शन विश्व को भारत के लिए एक परिवार बनाता है। सांस्कृतिक, भाषाई और धार्मिक विविधता भारत की जान है और यहां हर धर्म के लोगों को सांविधानिक अधिकार हैं। पाकिस्तान बार-बार एक ही झूठ को दोहरा सकता है लेकिन यह तथ्य नहीं नकार सकता कि अल्पसंख्यक भारत में ही अपने को सशक्त और सुरक्षित मानते हैं।

जम्मू-कश्मीर हमारा अभिन्न अंग
भारतीय प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख सिंघवी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा। पाकिस्तान को इस पर अपनी रट छोड़ देनी चाहिए। पाकिस्तान सिर्फ सरहद पार आतंकवाद को बढ़ावा देता है। भारत शुरू से कहता रहा है कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर के लोगों के खिलाफ छद्म युद्ध छेड़ता रहा है लेकिन जम्मू-कश्मीर के लोग भारतीय संविधान में अपनी आस्था जताते रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें