फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद: भारत ने अफगानिस्तान भेजी दवाओं की तीसरी खेप, तालिबान ने कहा... शुक्रिया

Sat, 08 Jan 2022 06:02 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

भारत ने युद्ध से जर्जर अफगानिस्तान को शुक्रवार को मानवीय सहायता के तहत दो टन जीवन रक्षक दवाओं की तीसरी खेप भेजी। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, मानवीय सहायता के तहत जीवन रक्षक दवाओं की यह खेप काबुल स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल को सौंपी गई। वहीं, भारत की ओर से दी जा रही मदद का तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने स्वागत किया और भारत सरकार को शुक्रिया कहा।

विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया, भारत, अफगानिस्तान के लोगों के साथ विशेष संबंध जारी रखने और उन्हें मानवीय सहायता प्रदान करने को प्रतिबद्ध है। मंत्रालय ने कहा कि इस प्रयास में हमने हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन के माध्यम से अफगानिस्तान को कोविड रोधी टीके की पांच लाख खुराक और 1.6 टन चिकित्सा सहायता की आपूर्ति की थी।

इसमें कहा गया है कि आने वाले हफ्तों में अफगानिस्तान को दवा और खाद्यान्न सहित मानवीय सहायता उपलब्ध कराएंगे। भारत ने एक जनवरी को भी अफगानिस्तान को कोविड रोधी टीके की 5 लाख खुराकों की आपूर्ति की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें