फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Nepal Ties: नेपाली संगठनों को भारत का उपहार, 35 एंबुलेंस और 66 स्कूल बसें; मजबूत होंगे द्विपक्षीय संबंध

Mon, 15 Apr 2024 07:45 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो

सार

भारतीय राजदूत श्रीवास्तव ने कहा, यह भेंट भारत की एक दीर्घकालिक पहल का हिस्सा है और दोनों देशों के बीच गहरी साझेदारी को रेखांकित करती है। इसका उद्देश्य विकास को बढ़ावा देना और आवश्यक सेवाओं तक बेहतर पहुंच के माध्यम से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है।
विज्ञापन
भारत की नेपाल की भेंट - फोटो : एक्स @IndiaInNepal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने रविवार को नेपाल के विभिन्न संगठनों को 35 एंबुलेंस व 66 स्कूल बसें भेंट कीं। नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने नेपाल सरकार के वित्त मंत्री बर्षमान पुन की मौजूदगी में अधिकारियों को एंबुलेंस व स्कूल बसों की चाभियां अधिकारियों को सौंपीं। कुल 101 वाहनों में से दो एंबुलेंस भूकंप प्रभावित जजारकोट व पश्चिम रुकुम जिलों को सौंपी गईं।

विज्ञापन

द्विपक्षीय संबंध होेगे मजबूत
भारतीय राजदूत श्रीवास्तव ने कहा, यह भेंट भारत की एक दीर्घकालिक पहल का हिस्सा है और दोनों देशों के बीच गहरी साझेदारी को रेखांकित करती है। इसका उद्देश्य विकास को बढ़ावा देना और आवश्यक सेवाओं तक बेहतर पहुंच के माध्यम से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है।

नेपाल के वित्त मंत्री पुन ने भारत सरकार के सहयोग से नेपाल में चलाई जा रहीं विकास परियोजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे दोनों देशों के लोगों के बीच के संबंध तथा द्विपक्षीय रिश्ते और मजबूत होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें