फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan-Afghanistan: अफगानिस्तान और पाकिस्तान में बाढ़, बिजली गिरने से 57 की मौत; 250 से ज्यादा पशुओं की मौत

Mon, 15 Apr 2024 07:28 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

जान गंवाने वालों में अफगानिस्तान के 33 और पाकिस्तान के 24 लोग शामिल हैं। पाकिस्तान में सबसे ज्यादा मौत पंजाब प्रांत में दर्ज की गई है। दोनों देशों के मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भारी बरिश की संभावना बनी हुई है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भारी बारिश और बिजली गिरने से 57 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दोनों देशों में हजार से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए तो 250 से ज्यादा पशुओं की भी मौत होने की खबर है। जान गंवाने वालों में अफगानिस्तान के 33 और पाकिस्तान के 24 लोग शामिल हैं। पाकिस्तान में सबसे ज्यादा मौत पंजाब प्रांत में दर्ज की गई है। दोनों देशों के मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भारी बरिश की संभावना बनी हुई है।  

विज्ञापन


तालिबान के प्राकृतिक आपदा प्रबंधन मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल्ला जनान सैक ने बताया कि बाढ़ ने राजधानी काबुल व देश के कई अन्य प्रांतों को प्रभावित किया है। बाढ़ से लगभग 800 हेक्टेयर की फसलें नष्ट हो गई हैं और सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। पश्चिमी फराह, हेरात, दक्षिणी जाबुल व कंधार प्रांतों में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में अफगानिस्तान के 34 प्रांतों में से अधिकांश में तेज बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें