फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Mauritus Ties: विदेश सचिव मिस्री ने मॉरीशस के पीएम से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर सहमति

Wed, 02 Jul 2025 04:37 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट लुई

सार

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिश्री मॉरीशस की आधिकारिक यात्रा पर हैं। उन्होंने मंगलवार को वहां के पीएम नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने नई सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के विजन महासागर को क्षेत्रीय सहयोग के लिए एक रोडमैप के रूप में भी चर्चा की।
विज्ञापन
मॉरीशस के पीएम नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात करते विदेश सचिव विक्रम मिश्री - फोटो : X@HCI_PortLouis
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिश्री ने मंगलवार को मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने नई सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।

विज्ञापन


मिश्री मॉरीशस की आधिकारिक यात्रा पर हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के विजन महासागर को क्षेत्रीय सहयोग के लिए एक रोडमैप के रूप में भी चर्चा की। भारतीय उच्चायोग ने एक पोस्ट में कहा, दोनों नेताओं ने भारत-मॉरीशस के गहरे और विशेष संबंधों की पुष्टि की और विकास साझेदारी बढ़ाने व रामगुलाम की आगामी भारत यात्रा की तैयारियों पर विचार किया। इस दौरान विदेश सचिव ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम को भारत आने का न्योता दोबारा दिया।

ये भी पढ़ें: विदेश मंत्री जयशंकर का US दौरा: समकक्ष रुबियो और रक्षा मंत्री हेगसेथ से की मुलाकात; द्विपक्षीय मुद्दों पर बात
विज्ञापन




मॉरीशस के विदेश मंत्री रामफुल से भी की बातचीत
मिश्री ने मॉरीशस के विदेश मंत्री धनंजय रामफुल से भी बातचीत की, जिसमें संयुक्त रणनीतिक साझेदारी और अन्य साझा हितों के क्षेत्रों पर चर्चा हुई। मॉरीशस में नशे की लत और इससे जुड़ी सामाजिक समस्याएं बढ़ रही हैं। इन चुनौतियों से मिलकर निपटने की इच्छा जताते हुए, विदेश सचिव ने मॉरीशस के विदेश मंत्री रामफुल को खास नशा-रोधी उपकरण सौंपे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: भारत-चीन संबंधों को लेकर विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, ऐसा संतुलन बनाना जरूरी, जो हमारे हितों के लिए सही हो

यह यात्रा भारत की नेबरहुड फर्स्ट, विजन सागर व महासागर और अफ्रीका फॉरवर्ड नीतियों में मॉरीशस के प्रमुख साझेदार होने के महत्व को रेखांकित करती है। यह दौरा उसी सप्ताह हुआ है, जब 24 जून को पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने मॉरीशस समकक्ष के साथ विकास साझेदारी, रक्षा, समुद्री सुरक्षा और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सहित कई क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें