फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maldives: 'ये उनकी व्यक्तिगत राय थी', भारत के साथ बिगड़ते रिश्तों पर बोले मालदीव के नेता; सरकार से की ये अपील

Wed, 10 Jan 2024 02:02 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माले

सार

मालदीव के विपक्षी नेता फैयाज इस्माइल ने कहा कि वह इस बात से चिंतित है कि दोनों देशों के बीच हुए विवाद का समाधान कैसे निकाला जाए, क्योंकि यह विवाद अब लोगों तक पहुंच गया है। इसे ठीक करने के लिए मालदीव सरकार को उचित कार्रवाई करनी होगी।
विज्ञापन
Fayyaz Ismail - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और मालदीव के बीच विवाद को लेकर विपक्षी नेता और मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष फैयाज इस्माइल ने सरकार से कड़ा रुख अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मालदीव की मंत्री द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां केवल उनकी व्यक्तिगत राय थी। सोशल मीडिया के जरिए यह पूरा मामला भारत के साथ-साथ मालदीव के लोगों तक भी पहुंच गया है।
विज्ञापन


फैयाज इस्माइल ने कहा, 'मैं व्यक्तिगत रूप से मानता हूं कि सरकार को इसपर कड़ा रुख अपनाना चाहिए, क्योंकि यह सरकार से सरकार तक बढ़ता है। सोशल मीडिया के कारण यह मामला भारतीयों के साथ-साथ मालदीव के लोगों तक भी पहुंच चुका है और इस वजह से दोनों तरफ से इस मामले में बहस हो रही है। ऐसे में सरकार को यह बताने की जरूरत है कि उनकी तरफ से ऐसा कोई इरादा नहीं था। यह केवल उनलोगों की व्यक्तिगत राय थी।'

भारत-मालदीव के रिश्ते पर बोले विपक्षी नेता
फैयाज इस्माइल ने आगे कहा, 'भारत और मालदीव के बीच रिश्ते को वरिष्ठ और पूर्व नेताओं ने मजबूती से बढ़ाया है, लेकिन एक या दो ट्वीट ने इन रिश्तों को खराब कर दिया।' उन्होंने बताया, 'मेरे हिसाब से यह मामला सरकार से से भी ऊपर चला गया है। सरकारों के बीच विवाद होते रहते हैं। चाहे वह भारत हो या मालदीव, सरकार के बदलते ही विचार भी बदल जाते हैं।'
विज्ञापन


विपक्षी नेता ने कहा कि वह इस बात से चिंतित है कि दोनों देशों के बीच इस विवाद का समाधान कैसे निकाला जाए, क्योंकि यह विवाद अब लोगों तक पहुंच गया है। इसे ठीक करने के लिए मालदीव सरकार को उचित कार्रवाई करनी होगी। भारत द्वारा मालदीव को प्रदान की गई सहायता के संदर्भ में विपक्षी नेता ने कहा, 'भारत न केवल आर्थिक बल्कि सामाजिक विकास के मामले में भी मालदीव का सहयोगी रहा है।'

राष्ट्रपति मुइज्जू के चीन दौरे पर फैयास इस्माइल ने दी प्रतिक्रिया
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के चीन दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए फैयाज इस्माइल ने कहा कि पार्टी और सरकार के बदलने के साथ जुड़ाव की तीव्रता में भी बदलाव होगा। उन्होंने कहा, 'इसमें कोई शक नहीं कि मौजूदा सरकार का चीन के साथ मजबूत संबंध है। मालदीव केवल इस्राइल को छोड़कर सभी देशों के साथ मित्रता का व्यवहार रखता है।' फैयाज इस्माइल ने बताया कि उन्होंने कई बार भारत का दौरा किया है और वह हमेशा लक्षद्वीप जाना चाहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें