बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता के बाद अंतरिम सरकार का गठन हो चुका है। वहीं भारत के साथ बांग्लादेश अच्छे रिश्ते बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने कहा कि भारत अंतरिम सरकार के साथ अपने संबंधों को बढ़ाने में रूचि रखता है।
बांग्लादेश में फिलहाल अंतरिम सरकार के तौर पर मोहम्मद यूनुस देश का नेतृत्व कर रहे हैं। वहीं अंतरिम सरकार के सलाहकार की तरफ से भारत के साथ संबंधों को और सुदृढ़ करने की बात कही गई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने कि भारत मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के तहत बांग्लादेश के साथ अपने संबंधों को आगे बढ़ाने में रुचि रखता है। हालांकि इस दौरान उन्होंने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना कितने समय तक भारत में रहेंगी।
विज्ञापन
सरकार के सलाहकार के साथ भारतीय उच्चायुक्त की बैठक
एक समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा की टिप्पणी विदेश मंत्रालय में विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन के साथ बैठक के बाद आई। बता दें कि विदेश मंत्रालय में विदेश मामलों के सलाहकार हुसैन के साथ बैठक के बाद प्रणय वर्मा ने मीडिया से कहा, हम बांग्लादेश के साथ अपने संबंधों को आगे बढ़ाने में रुचि रखते हैं।
अंतरिम सरकार के गठन के बाद दोनों अधिकारियों की बैठक
देश में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाया गया है। बता दें कि छात्रों के सरकार विरोधी प्रदर्शन के बाद शेख हसीना ने देश छोड़ने के साथ ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जबकि भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा और मोहम्मद तौहीद हुसैन के बीच अंतरिम सरकार के गठन के बाद पहली बार बैठक हुई है। प्रणय वर्मा पिछले गुरुवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में मुहम्मद यूनुस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने यूनुस को दी थी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सप्ताह बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ लेने पर मोहम्मद यूनुस को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि जल्द ही सामान्य स्थिति बहाल होगी और देश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।