फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370: बौखलाए इमरान का आरोप- कश्मीर की जनसांख्यिकी बदलने की कोशिश कर रहा है भारत

Sun, 11 Aug 2019 08:58 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद

सार

  • भारत में जब से जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाया गया है, पाकिस्तान तभी से बौखलाया हुआ है।
  • इमरान ने भारत पर कश्मीर में जनसांख्यिकी को बदलने का आरोप लगाया
  • पाकिस्तान ने कश्मीर और कश्मीरी लोगों के नाम का इस्तेमाल किया है।
  • पाकिस्तानी चैनलों पर प्रसारित होने वाले ईद के विशेष कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म करने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेश में बांटने के सरकार के फैसले पर पाकिस्तान की बौखलाहट रह रहकर सामने आ रही है। किसी भी देश से कश्मीर मामले में समर्थन न मिलने पर पाकिस्तान के हुक्मरान अब सोशल मीडिया में गुस्सा निकाल रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि कश्मीर में कर्फ्यू, पुलिस की कार्रवाई और जनसंहार के हालात आरएसएस की विचारधारा को दर्शाते हैं और यह हिटलर की नाजी विचारधारा से प्रेरित है। भारत कश्मीर की जनसांख्यिकी बदलने की कोशिश कर रहा है। क्या दुनिया इसे देखती रहेगी, जैसा हिटलर ने जर्मनी के म्यूनिख में किया था।

इतना ही नहीं, एक अन्य ट्वीट में इमरान ने लिखा कि मैं हिन्दुओं को श्रेष्ठ बताने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा से डरा हुआ हूं। यह विचारधारा नाजी आर्यन की श्रेष्ठता के समान है। अगर इसे कश्मीर में नहीं रोका गया तो इससे भारत में मुस्लिमों के प्रति अत्याचार बढ़ेगा और पाकिस्तान को निशाना बनाया जाएगा। हिंदू को श्रेष्ठ कहने वाली विचारधारा हिटलरशाही का ही दूसरा संस्करण है।
विज्ञापन

 

राम माधव का पलटवार

इमरान खान के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा महासचिव राम माधव ने कहा कि दुनियाभर में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला पाकिस्तान बौखला चुका है। पाकिस्तान से निकला आतंकवाद दुनिया के लिए चुनौती है, उन्हें भारत से कोई खतरा नहीं है। हमने जिन्ना की दो राष्ट्र और शेख अब्दुल्ला की तीन राष्ट्र के सिद्धांत को खत्म किया। क्या इमरान पाकिस्तान में धार्मिक फासीवाद को खत्म करेंगे।
 

 
विज्ञापन

पाक टीवी चैनलों पर नहीं होगा विशेष कार्यक्रमों का प्रसारण

समझौता एक्सप्रेस, भारतीय फिल्मों और व्यापार संबंधों पर रोक के बाद अब पाकिस्तान ने एक और नई चाल चली है। इस बार पाकिस्तान ने कश्मीर और कश्मीरी लोगों के नाम का इस्तेमाल किया है। उसने पाकिस्तानी चैनलों पर प्रसारित होने वाले ईद के विशेष कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है।

पाकिस्तान मीडिया नियामक प्राधिकरण ने मीडिया आउटलेट्स से कहा है कि बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर विशेष कार्यक्रमों का प्रसारण ना करें। ऐसा इसलिए क्योंकि ना केवल पाकिस्तान बल्कि इससे कश्मीरी लोगों की भावनाएं भी आहत हो सकती हैं।

कश्मीरियों के साथ मनाएंगे स्वतंत्रता दिवस
पाकिस्तान की नौटंकी यहीं खत्म नहीं होती है। पाकिस्तान टुडे की रिपोर्ट में कहा गया है कि 14 अगस्त को पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस कश्मीरियों के साथ मिलकर मनाएंगे। पाकिस्तानी मीडिया नियामक प्राधिकरण ने कहा है कि भारत के स्वतंत्रता दिवस, यानी 15 अगस्त को काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा। और इस दौरान पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाया जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें