फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka: भारत ने जताई इस्राइली पर्यटकों पर हमले की आशंका, श्रीलंका ने तीन संदिग्धों को किया गिरफ्तार

Thu, 24 Oct 2024 11:13 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

भारत की ओर से श्रीलंकाई पुलिस को अरुगम खाड़ी के पूर्वी तट सर्फिंग रिसोर्ट में इस्राइली पर्यटकों पर हमला होने की आशंका जताने की सूचना दी गई। 
विज्ञापन
श्रीलंकाई पुलिस ने पकड़े तीन संदिग्ध - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की खुफिया एजेंसी ने श्रीलंका को इस्राइली पर्यटकों पर हमला होने की आशंका जताते हुए सूचना दी। इसके बाद श्रीलंका ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


श्रीलंका के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री विजिथा हेराथ ने बताया कि भारत की ओर से श्रीलंकाई पुलिस को अरुगम खाड़ी के पूर्वी तट सर्फिंग रिसोर्ट में इस्राइली पर्यटकों पर हमला होने की आशंका जताने की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने तीनों श्रीलंकाई नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है कि क्या उनकी योजना इस्राइली पर्यटकों को निशाना बनाकर हमला करने की थी।

अमेरिकी दूतावास ने दी थी चेतावनी
इससे पहले बुधवार को कोलंबो में अमेरिकी दूतावास और ब्रिटिश उच्चायोग ने अपने नागरिकों को चेतावनी दी थी कि उन्हें अरुगम खाड़ी में हमला होने की जानकारी मिली है। उन्होंने पर्यटकों से यहां जाने से बचने के लिए कहा था। इस पर हेराथ ने कहा कि हमने जनता को तब तक सूचित नहीं किया जब तक कि जानकारी सत्यापित नहीं हो जाती। कुछ जानकारी सामने आई है कि श्रीलंका आए पर्यटकों की सुरक्षा को संभावित खतरा हो सकता है।
विज्ञापन


पर्यटकों की सुरक्षा के उपाय किए
उन्होंने कहा कि खुफिया एजेंसियों को इसकी जानकारी मिली। सूचना मिलने पर हमने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि सरकार ने सूचना मिलने के बाद सभी तटीय क्षेत्रों और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा प्रदान करने के लिए त्वरित कार्रवाई की। हेराथ ने कहा कि सभी पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त उपाय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राजदूत जूली चुंग ने सरकार को अरुगम खाड़ी सुरक्षा स्थिति पर यात्रा सलाह के बारे में सूचित किया था।

अमेरिका ने अपने नागरिकों को अगली सूचना तक पूर्वी तट पर लोकप्रिय पर्यटक रिसोर्ट से दूर रहने की चेतावनी दी है। इसके बाद क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने कहा कि दक्षिणी तट और दक्षिणपूर्वी रिसोर्ट में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने किसी भी संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सूचित करने के लिए पर्यटकों के लिए एक हॉटलाइन स्थापित की गई है।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें