फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत इस कीमत पर नहीं चाहता शांति, चीन के दुस्साहस को यूं देखते हैं विदेशी विशेषज्ञ

Sat, 04 Jul 2020 08:07 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
India China Fingers Disputes - फोटो : ग्राफिक्स/रोहित झा/अमर उजाला
विज्ञापन

विशेषज्ञों के मुताबिक, पीएम मोदी ने न सिर्फ सीमापार चीन को, बल्कि दुनिया के अन्य देशों के साथ अंदरूनी राजनीति के मोर्चे पर भी सख्त संदेश दिया है।

विज्ञापन


1- भारत ने स्पष्ट संदेश दिया..
भारत ने स्पष्ट संदेश दिया, वह क्षेत्रीय संप्रभुता की कीमत पर शांति नहीं चाहता है और न ही पीछे हटने वाला है। दरअसल, चीन की यह रणनीति रही है कि, वह एलएसी के पास नए इलाकों पर दावा जताता रहा है। बार-बार एलएसी पर यथास्थिति में बदलाव की कोशिश करता रहा है।

2- चीन सेनाएं नहीं हटाता है तो..

चीन सेनाएं नहीं हटाता है तो भारत भी सेना और साजोसामान में बढ़ोतरी से पीछे नहीं हटेगा। पीएम का दौरा उस वक्त हुआ है, जब चीन चाहता है कि भारत सीमा से सेनाएं पीछे हटाए और सड़क, पुल समेत ढांचा निर्माण रोक दे। वहीं, भारत चाहता है कि चीन एलएसी पर सैन्य गतिविधियां रोके और पूर्व स्थिति बहाल करे।

3- भारत अकेला नहीं है..

भारत अकेला नहीं है। अमेरिका ने भी कहा है कि वह यूरोप से सेनाएं हटाकर चीन के पूर्वी मोर्चे पर तैनात करेगा। अमेरिका ने यह फैसला एलएसी पर भारत-चीन में तनाव को देखते हुए लिया है। चीन हिंद महासागर और दक्षिण चीन सागर में दबदबा कायम करना चाहता है और उसका इन इलाकों में कई देशों से विवाद हैं।

4- इस वक्त चीन के खिलाफ दुनिया में...

इस वक्त चीन के खिलाफ दुनिया में आमराय बन रही है। पीएम का दौरा उस वक्त हुआ है, जब चीन ने दुनिया में कई मोर्चे एक साथ खोल रखे हैं। कोरोना के कारण चीन के खिलाफ वैसे ही पूरी दुनिया में आक्रोश है। उसने महामारी के बारे में सही समय पर न तो दुनिया को जानकारी दी और न ही सही आंकडे़ बताए। हांगकांग में दमनकारी कानून लागू करने के विरोध में अमेरिका ने कानून पारित कर चीन पर कई तरह की पाबंदी लगाई हैं। ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने हांगकांग के निवासियों को अपने दरवाजे खोल दिए हैं।
विज्ञापन

5- पीएम के इस दौरे से देश के भीतर...

पीएम के इस दौरे से देश के भीतर भी साफ और सख्त संदेश गया है। चीन से सीमा विवाद को लेकर पीएम मोदी कांग्रेस के निशाने पर रहे हैं। हालांकि, बाकी विपक्षी पार्टियों ने सरकार का समर्थन किया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी लगातार पीएम मोदी की आलोचना करते रहे हैं। ऐसे में दौरे से पीएम ने आलोचकों को भी करारा जवाब दिया है। 


यह भी पढ़ें: मंशा साफ: चीन सोचे उसे युद्ध करना है या पीछे हटना है, विशेषज्ञों ने बताए पीएम के दौरे के मायने

यह भी पढ़ें: अचानक पाकिस्तान पहुंचे तो कभी सर्जिकल स्ट्राइक, पीएम मोदी के इन फैसलों ने चौंकाया

यह भी पढ़ें: कूटनीति से नहीं माना चीन तो दूसरे विकल्प भी खुले, मोदी की लद्दाख यात्रा चार सूत्रीय रणनीति का हिस्सा

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें